
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 28, 2020 1:14 PM IST
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं ये 3 मंत्र, वीडियो शेयर कर बताया अपने फिटनेस का राज।© instagram/urvashirautela
Urvashi Rautela Fitness: बॉलीवुड अभिनेत्री और ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने सोशल मीडिया पर जीवन का मंत्र शेयर किया है। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्क्वैट्स मारते नजर आ रही हैं। उन्होंने शेयर की गई तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "जीवन में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। हम उन्हें स्क्वाट्स (Benefits of Squats) कहते हैं। ईट, स्लीप, स्क्वॉट, रिपीट । हैशटैग उर्वशीरुतेला, हैशटैग प्यार हैशटैग स्क्वॉट।"
View this post on Instagram
अभिनेत्री (Urvashi Rautela Fitness) ने हाल ही में शेयर किया कि जब भूमिकाएं लेने की बात आती है, तो वह फिल्मों की सभी शैलियों को करने की कोशिश करना चाहती हैं। वह अब अपनी अगली तेलुगू फिल्म 'ब्लैक रोज' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
स्क्वैट को आप कहीं भी, कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए किसी एक्विप्मेंट की जरूरत नहीं होती है। स्क्वैट करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सीधे खड़े हो जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई के बराबर फैला लें। छाती को ऊपर उठाएं।
- घुटनों और कूल्हों वाले भाग से झुकें। अपने बट को इस तरह बाहर की तरफ करें जैसे आप कुर्सी पर बैठे हों।
- जब तक आपकी जांघें फर्श के समानांतर न हों तब तक बैठें। आपके घुटनों को एड़ियों के बराबर ऊपर रखें।
- कुछ सेकेंड्स के लिए रुकें। आपकी पीठ बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।
- अब धीरे-धीरे खड़े होने की स्थिति में लौटने के लिए अपने पैरों को सीधा करें।
क्या सर्दियों में वजन बढ़ता है? जानें, ठंड में वजन बढ़ने के कारण और तेजी से कम करने के आसान उपाय