डॉक्टर के अलावा ये 5 प्रोफेशनल्स भी कर सकते हैं आपकी वेट लॉस में मदद

आपको यह पता भी होना चाहिए कि वेट लॉस की कोशिश करते समय किससे मदद लेनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 7, 2017 1:36 PM IST

आपने यह ध्यान दिया होगा कि आपका वजन जितनी तेज़ी से बढ़ता है उतनी तेज़ी से घटता नहीं। क्या आपने कभी क्रैश डायट या क्रैश जिम रूटीन फॉलो किया है और फिर पूरी तरह से छोड़ दिया? वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं और सभी तरह की कोशिशें शुरु करने के बाद उन्हें गंभीरता से फॉलो नहीं कर पा रहे? अगर आप काफी समय से वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं और अपने आपको इसमें सफलता नहीं मिल रही है, तो आपको मदद के लिए दूसरे तरीके अपनाने चाहिए। लेकिन आपको यह पता भी होना चाहिए कि वेट लॉस की कोशिश करते समय किससे मदद लेनी चाहिए। आप न्यूट्रिशनिस्ट से मार्गदर्शन या फिटनेस ट्रेनर से थोड़ी मदद के साथ बहुत अच्छा कर सकते हैं। लेकिन उनके अलावा ये 5 प्रोफेशनल्स भी आपका वेट लॉस कराने में आपकी मदद कर सकते हैं।

1. लाइफ कोच: लाइफ कोच थेरेपिस्ट नहीं होते लेकिन वे आपके वेट लॉस गोल तक पहुंचने में आपकी मदद कर सकते हैं। वे यह समझने में आपकी मदद कर सकते हैं कि आप जितना वेट लॉस करना चाहते हैं, उतना कम करने में समस्या क्यों आ रही हैं। इस तरह आपको अपने वेट लॉस प्लान को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। एक लाइफ कोच आपको ट्रैक पर रहने और अपने वेट लॉस गोल को बनाए रखने में मदद कर सकता है। लाइफ कोच को किसी भी तरह की डिग्री की ज़रूरत नहीं है।

2. न्यूट्रिशनिस्ट: यह पता लगाना मुश्किल हो सकता है कि क्या खाएं और क्या नहीं, खासकर अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट आपको यह पता लगाने में मदद कर सकते हैं कि आपको अपने गोल को किस तरह से तय करना है। इस तरह आप भविष्य में उन खाद्य पदार्थों से बच सकते हैं। वह आपको इस बात में भी मदद करेंगे कि अपने मनपसंद भोजन से पूरी तरह परहेज करने की बजाय किस तरह उन्हें अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है। किसी ऐसे न्यूट्रिशनिस्ट का पता लगाएं जिसके नाम के आगे आर.डी.( R.D) या आर.डी.एन.( R.D.N) लिखा जाता हो।

3. थेरेपिस्ट: बुरी आदतों अक्सर मानसिक होती हैं और केवल एक मनोचिकित्सक या साइकोलॉजिस्ट आपको यह समझने में मदद कर सकता है कि आप बुरी आदतों के शिकार क्यों है। वह आपके खाने की आदतों के साथ जुड़ी हुई भावनाओं को समझने और उन्हें ठीक करने में मदद करेगा। खासकर अगर आपकी खाने-पीने से जुड़ी आदतें बहुत अजीब हों।

4. पर्सनल ट्रेनर: अगर अचानक से आपका वेट लॉस होना बंद हो गया है, तो एक पर्सनल ट्रेनर ही वह व्यक्ति है जो आपकी सहायता कर सकता है। वे आपकी एक्सरसाइज को एक पायदान ऊपर ले जाने में मदद कर सकते हैं, और आप आखिर के कुछ और इंच वेट आसानी से घटा सकेंगे। वे आपको ट्रैक पर रहने में मदद कर सकते हैं और आपका वेट लॉस भी होता रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति की मदद लें जिसकी डिग्री में सी.एस.सी.एस(C.S.C.S) या सी.पी.टी( C.P.T.) लिखा हो।

5. ओबेसिटी स्पेशलिस्ट: इस तरह के प्रोफेशनल्स को मोटापे से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है और आप ये आपका वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। वे आपकी बीएमआई पर फोकस करने में आपकी सहायता करते हैं और कोशिश करते हैं कि आपकी पूरी सेहत को सुधारते हुए आपकी वेट लॉस हो। ओबेसिटी स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर हैं जो मोटापा, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और बेरिएट्रिक सर्जन होते हैं।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source