Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of walking in Hindi: म्यूजिक और टीवी सेलिब्रिटी साइमन कोवेल (Simon Cowell) कुछ महीने पहले पीठ में लगी चोट से उबर रहे हैं। उनकी एक दोस्त ने कहा है कि वह अब एक रोजाना 5 मील पैदल (Benefits of walking) चलते हैं। डेलीमेट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, कोवेल की दोस्त सिनिट्टा ने बताया कि कैसे अगस्त में एक बाइक दुर्घटना में पीठ में चोटिल होने के बाद वह फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "साइमन ने फिटनेस (Simon Cowell fitness) में सुधार के लिए कड़ी मेहनत की है और मुझे बताया है कि वह एक दिन में 10,000 कदम चल रहे हैं, जो कि करीब 5 मील होता है। उसके पास वॉच है, जो हर कदम को मापती है।" हालांकि, अभी भी वो डॉक्टर्स की मदद ले रहे हैं। सिनिट्टा ने यह भी कहा कि कोवेल ने सिगरेट पीने में भी कमी की है। इस सबमें उनकी पार्टनर लॉरेन सिल्वरमैन भी सहयोग कर रही हैं, जिनसे उनका 6 साल का बेटा एरिक है।
उन्होंने आगे कहा, "वह अभी भी बहुत सारी फिजियोथेरेपी कर रहे हैं। रीढ की हड्डी में चोट के कारण बिना वजन वाली कई एक्सरसाइज कर रहे हैं।" बता दें कि मालिबू के अपने घर पर दुर्घटना के बाद कोवेल (Simon Cowell) को 'ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट' शो में अपनी उपस्थिति रद्द करनी पड़ी थी। हालांकि, सिनिट्टा के मुताबिक काम से ब्रेक लेने से उन्हें अपनी फिटनेस और प्रियजनों पर फोकस करने में मदद मिली है।
1 हर दिन पैदल चलने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। वॉक करने से शरीर की कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
2 पैदल चलना आपके शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग दिल के स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है। पैदल चलने से हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, इंफ्लेमेशन आदि समस्याओं के होने का जोखिम कम होता है, जो हृदय रोगों को बढ़ाने के मुख्य कारक होते हैं।
3 चलने या टहलने से शरीर की मांसपेशियों का निर्माण होता है। हड्डियों को मजबूती मिलती है। जोड़ो की समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
4 प्रत्येक दिन पैदल चलने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। ऐसे में डायबिटीज के होने का जोखिम भी कम होता है। चलने से मांसपेशियों को ब्लड शुगर को एब्जॉर्ब करने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर भी हाई नहीं होता है।
5 हर दिन आधा घंटा टहलने से तनाव, चिंता, मानसिक थकान जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। मूड फ्रेश होता है।
शोध में भी पैदल चलने को बताया गया सेहत के लिए फायदेमंद
इनपुट: (IANS Hindi)