... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 6, 2017 1:40 PM IST
कुछ दिनों बाद कोई नया फिटनेस ट्रेंड लोकप्रिय होता है और ज़ाहिर है लोग उस फिटनेस ट्रेंड की मदद से खुद को शेप में रखने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक ऐसी फिटनेस ट्रेंड जिसने इंटरनेट पर चर्चा का माहौल बनाया है, वह है स्टमक वैक्यूमिंग(stomach vacuuming), यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपके पेट को फ्लैट बनाती है और आपको स्लिम दिखाने का काम करता है। बहुत से लोग मानते हैं कि इस एक्सरसाइज के कुछ राउंड करने से ही आपका पेट सपाट बन सकता है और आपकी कमर का साइज़ कम हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है स्टमक वैक्यूमिंग? जिसके बारे में हमें बता रहे हैं गोल्डज जिम, इंडिया के फिटनेस एक्सपर्ट अनिश सिंह।
स्टमक वैक्यूमिंग क्या है और यह कैसे करना है?
यह एक ऐसा मूव है जिसमें आपको गहरी सांस लेकर और पूरी ताकत के साथ उसे बाहर फेंकना पड़ता है। इस प्रक्रिया में आप अपनी नाभि को जितना हो सके उतना सिकोड़ना पड़ता है। स्टमक वैक्यूमिंग करने के लिए, सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को हिप्स पर कूल्हों पर रखें, और अपने फेफड़ों से पूरी हवा बाहर निकाल दें। अपनी छाती को फुलाएं, और अपने पेट को जितना संभव हो उतना अंदर खींचे।
यह कैसे असर व्यायाम करती है?
स्टमक वैक्यूमिंग आपके अनुप्रस्थ उदर या ट्रांसवर्स अबडॉमिनिस पर असर करता है। यह आपके पेट के बहुत भीतर स्थित एक मसल है जिसे बाकी कोर एक्सरसाइज़ेस की मदद से प्रभावित नहीं किया जा सकता है। लेकिन अगर आप बेली फैट घटाने के लिए यह कर रहे हैं, तो आपको इसके साथ हेल्दी डायट और कुछ और अन्य शारीरिक गतिविधियों के साथ करना पड़ता है। यह सच है कि इससे आपको एक फ्लैट पेट मिल सकता है, लेकिन अगर आप अपने शरीर के मध्य भाग को टोनअप करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए नहीं है। यह मूव कैलोरी बर्न करने, फैट घटाने या मांसपेशियों को टोनअप करने के लिए काफी नहीं है।
क्या स्टमक वैक्यूमिंग अच्छी एक्सरसाइज है?
जहां इस एक्सरसाइज में बहुत ज़्यादा फैट बर्न नहीं होता है या आपको बैलेरिना पोज़ नहीं मिलता, लेकिन यह कसरत आपको वर्कआउट के दौरान सही तरीके से सांस लेने में मदद कर सकती है। एक्सरसाइज़ के दौरान आपकी सांस लेने की क्षमता में सुधार होने का मतलब है कि आप जिम में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं। इसका सीधा मतलब है कि आपको जिम में एक हॉट बॉडी शेप पाने में मदद मिल सकती है।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.