... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 25, 2017 6:11 PM IST
सुंदर और आकर्षक बॉडी शेप भला कौन नहीं चाहता है? बेशक इसके लिए आप जिम जाते होंगे और वर्कआउट के दौरान विभिन्न एक्सरसाइज करते होंगे। क्या इतना सब कुछ करने के बाद भी आपको मनचाही शेप नहीं मिल रही है? हो सकता है आप पुश-अप्स नहीं कर रहे हों। आपको बता दें कि पुश-अप्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे आपके पूरे शरीर को टोन मिलता है।
अगर आप अपर बॉडी व बैक में टोन लाना चाहते हैं और आर्म्स को मजबूत करना चाहते हैं, तो आपको पुश-अप्स करना शुरू कर देना चाहिए। यह एक इफेक्टिव एक्सरसाइज है। पुश-अप्स कई तरह से की जाती है। कुल मिलाकर यह आपके वर्कआउट का एक अहम हिस्सा है।
गोल्ड जिम के फिटनेस एक्सपर्ट सागर पेडनेकर के अनुसार,पुश-अप के साथ इनवर्टेड हिप एक्स्टेन्शन करने से आपके बैलेंस में सुधार होने के साथ-साथ आर्म्स और चेस्ट की मसल्स को टोन मिलता है। अपर बॉडी के लिए यह बेहतर एक्सरसाइज है। इतना ही नहीं पुश-अप के इस वेरिएशन से आपके शोल्डर्स, बाइसेप्स और ट्राईसेप्स पर भी काम होता है। इसके अलावा आपके पेट और लोअर बैक में भी टोन आता है। सबसे बड़ी बात इसे करने के लिए आपको किसी उपकरण की जरूरत नहीं होती है और कहीं भी कर सकते हैं।
इसे ऐसे करें
टिप्स
इस बात का रखें ध्यान
अगर आपकी कलाई या हिप में कोई चोट है, तो आपको इसे करने से बचना चाहिए। इसके अलावा मासिक धर्म और गर्भवती महिलाएं इसे करने से बचें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock