रात में नींद नहीं आती? तो खसखस वाला दूध पीएं!

अच्छी तरह सोने के लिए आपको बस एक गिलास गर्म दूध की ज़रूरत है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 21, 2017 5:27 PM IST

आप इस बात का अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते कि कम केवल कुछ घंटे की कम सोने से आपको कितना नुकसान हो सकता है। आप अगले दिन सूजी हुई आंखों और भारी सिर के साथ ऑफिस जाते हैं, और कहीं आप ऑफिस में सो न जाएं इस डर से आपको कम-से-कम 3 कप कॉफी पीने की भी ज़रूरत पड़ सकती है। पिछले कुछ हफ़्ते मेरे लिए काफी मुश्किल भरे थे। कई-कई घंटों तक काम करने के कारण मैं ठीक से सो नहीं पा रही थी, सच तो यह है कि मैं तड़प रही थी कि किसी तरह एक दिन अच्छे से सो सकूं। लेकिन जब वीकेंड शुरु हुआ, तो मैं सो न सकी। मैं घंटों बिस्तर पर लेटे-लेटे छत को निहारती थी, और एक उल्लू की तरह जागती रहती थी। मैंने कुछ छोटे-मोटे तरीके आजमाए जैसे सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीने की कोशिश की, लेकिन बहुत कम बार ही मेरी कोशिश कामयाब हो सकी।

अपने इन जगरातों के बीच ही एक दिन मुझे अपनी नींद वापस बुलाने का एक अच्छा तरीका मिल गया। वैसे तो मुझे घरेलू उपायों की सीमित समझ है लेकिन मैंने खसखस या पॉपी सीड्स (poppy seeds) का पैकेट ढूंढ निकाला जो मेरी मां कुछ दिन पहले ही दुकान से ले आयी थी। मैंने मसालों के डिब्बे से एक जायफल लिया और मेरी समस्या सुलझ गयी। दरअसल खसखस (पोस्ता) और जायफल का प्रभाव मादक या नशीला  होता है और नींद से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए भारत में बहुत पहले से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है।

मैंने सादे दूध की शीतलता बढ़ाने के लिए इन दोनों सामग्रियों का उपयोग किया। और इसे पीने के बाद मैं एक छोटे बच्चे की तरह निश्चिंत होकर आराम से सो गयी! अगर आप भी यह नुस्खा आज़माना चाहते हैं तो ज़रूर करें। इस खसखस वाले दूध को बनाने का तरीका यह रहा।

सामग्री:

1 कप गर्म दूध

2 चम्मच खस खस (poppy seeds)

1 चुटकी जायफल

तरीका

  • एक तवे पर खसखस को तब तक भुनें, जब तक कि इसका रंग थोड़ा हल्का भूरा न हो जाए।
  • अब एक सिलबट्टे पर इसे पीस लें।
  • अब जायफल पाउडर और खस खस पाउडर को गर्म दूध में मिलाएं।
  • ठंडा होने से पहले यह दूध पी लें और मिश्रण को चम्मच से हिलाते रहें वर्ना वह गिलास में नीचे बैठ जाएगा।

हर रात बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास दूध पीएं। खस खस के बीज और जायफल के हल्के नशीले प्रभाव से आपको राहत और शांति से सोने में आसानी होगी।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source