Healthy Winter Recipe: जब सर्दियों में हो कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग, तो बनाएं फूलगोभी की टिक्की

यह सब्ज़ी सर्दियों में मिलती है। अच्छी क्वालिटी के फूलगोभी हमारी सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ स्वाद से भी भरपूर होती है। इससे बनी एक हेल्दी रेसिपी है फूलगोभी की टिक्की। बच्चों का टिफिन हो या क्रेविंग्स को शांत करना हो, यह टिक्की ना केवल पेट भरेगी बल्कि पोषण और स्वाद भी देगी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 18, 2019 2:38 PM IST

फोलेट से भरपूर फूलगोभी (Cauliflower Benefits) हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। खासकर बच्चों के लिए यह एक बहुत ही पौष्टिक (Healthy Winter Recipe) सब्ज़ी है।  यह सब्ज़ी सर्दियों में मिलती है। अच्छी क्वालिटी के फूलगोभी हमारी सेहत को फायदा पहुंचाने ( Cauliflower Benefits) के साथ स्वाद से भी भरपूर होती है। इससे बनी एक हेल्दी रेसिपी है फूलगोभी की टिक्की। ( Healthy Winter Recipe- Cauliflower Tikkis)

विंटर में खाएं फूलगोभी की टिक्की (Healthy Winter Recipe - Cauliflower Tikkis):

फूलगोभी की टिक्की बनाने के लिए ज़रूरत पड़ेगी इन चीज़ों की ( Healthy Cauliflower Tikki Recipe):

  • 500 ग्राम फूलगोभी के फूल या टुकड़े (Cauliflower Benefits)
  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • 2 प्याज़
  • काली मिर्च पाउडर
  • नमक
  • 4 चम्मच गेंहूं का आटा
  • एक अंडा

फूलगोभी की टिक्की बनाने का तरीका (Cauliflower Tikki Recipe):

  • गोभी को साफ करके छोटे-छोटे हिस्सों में काटें। इसे पानी में 5 मिनट तक उबालकर एक तरफ रख दें।
  • प्याज को बारीक काट लें। लहसुन को छीलकर पेस्ट बना लें।
  • इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक, हरा धनिया, हल्दी जैसे मसालें डाल दें। लहसुन और प्याज के साथ सभी चीज़ों को मिक्स कर लें।
  • गोभी को पानी से बाहर निकालकर छान लें। इसे चॉपर या मिक्सी में थोड़ा सा पीस लें। चाहें तो गोभी को कद्दूकस भी कर सकते हैं।
  • अब गोभी में गेंहूं का आटा डालें और मसालों का मिश्रण भी इसमें पलट दें। अगर अंडा इस्तेमाल कर रहे हैं तो एग यॉक भी डालें।
  • सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। मिश्रण को बराबर हिस्सों में बांटें। हर हिस्से की एक टिक्की बनाएं।
  • हर टिक्की को तवे पर घी, बटर या तेल की मदद से सेकें। उलट-पलट कर दोनों तरफ से टिक्कियों को पका लें। ( Healthy Cauliflower Tikki Recipe)

यह भी पढ़ें- यंग और ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये 3 चीज़ें, हर मौसम में रहेगी स्किन जवां और सॉफ्ट।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source