... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : November 17, 2017 12:27 PM IST
फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट नीरज मेहता के अनुसार, ब्रेकफास्ट नहीं करने से कोरोनरी हार्ट डिजीज, हाई बीपी और मोटापे सहित कई रोगों का खतरा होता है। समय नहीं होने के कारण कई लोग नाश्ता नहीं बनाते हैं और बिना कुछ खाए ही घर से निकल जाते हैं। खैर हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा समय की जरूरत नहीं है। यानि अब आपको अपना नाश्ता छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी है गोभी का भानोले। यह मूल रूप से यह गोभी का केक है। बेशक इसका नाम सुनने में आपको अजीब लगे लेकिन आपको बता दें कि यह आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगी। आप इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। यानि संडे को बनाइये और पूरे हफ्ते इसका मजा लीजिए। इस रेसिपी को आमतौर पर ओवन में बनाया जाता है और बाद में थोड़ा फ्राई किया जाता है। आप इसे बिना स्टीम किए डायरेक्ट एक पैन में फ्राई कर सकते हैं। वजन कम करने वाले लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जता है।
सामग्री:
विधि
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Tejaswini Pansare