पतले हैं, वजन बढ़ाना है? रोजाना खाएं आलू का हलवा, जानिए रेसिपी

हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने का इससे बेहतर तरीका कुछ और नहीं है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 20, 2017 4:15 PM IST

बेशक लोग आजकल मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन वजन बढ़ाने का मतलब उल्टी-सीधी चीजें खाना नहीं है। आप हेल्दी तरीके से भी अपना वजन बढ़ा सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए अगर आप कुछ हेल्दी रेसिपी की तलाश में हैं, तो आप हम आपकी मदद कर सकते हैं। जिवा आयुर्वेद के डायरेक्टर आयुर्वेदचार्य डॉक्टर प्रताप चौहान आपको आलू की एक रेसिपी बता रहे हैं जिससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह रेसिपी है आलू का हलवा। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

आलू और दूध का मिश्रण वात और पित्त दोष को शांत करता है। दूध और चीनी का मिश्रण पित्त दोष को शांत करता है। वात दोष वाले लोग और वो लोग जिनका वजन कम है, वो इसे नियमित रूप से खा सकते हैं। आलू का हलवा खाने से शरीर मजबूत बनता है और वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में फैट बढ़ता है। जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें इसका कम मात्रा में सेवन करना चाहिए, वरना आपका मोटापा बढ़ सकता है।

सामग्री:

  • 1/2 किलो आलू
  • 1/2 लीटर दूध
  • इलायची पाउडर (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

  • आलू को पानी से धोकर साफ कर लें और उबाल लें। उबलने के बाद उन्हें छील लें और मैश कर लें।
  • एक पैन में दूध डालकर कम से कम तीन मिनट तक गर्म करें। इसे हिलाते रहें और उकसे बाद चीनी डालकर अच्छी तरह हिलाते रहें।
  • इसके बाद इसमें आलू और थोड़ा इलायची पाउडर डालें।
  • आप इसमें बादाम के टुकड़े डालकर सर्व कर सकते हैं।
  • इसे गरमागरम खाना ही बेहतर होता है।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है। 

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock