hamburger icon
A
Read in English

क्या दालचीनी से तैयार ड्रिंक से भी वजन कम किया जा सकता है ?

कई कोशिशों के बावजूद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो इस ड्रिंक को ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 31, 2017 4:35 PM IST

वजन कम करने के लिए इस समय हर इंसान अपने हिसाब से नए नए तरीके अपना रहा है। इस विषय पर हर रोज एक नयी रिसर्च हम सबके सामने आती रहती है। इन दिनों वजन कम करने के लिए लोग दालचीनी का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसा मानना है कि दालचीनी के सेवन से पेट भरा हुआ रहता है और यह वजन कम करने में बहुत मददगार है। क्या सच में दालचीनी युक्त ड्रिंक पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है? आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

हर घर में दालचीनी का इस्तेमाल मसालों के रूप में किया जाता है लेकिन अब आप इसे एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर पर टाइप 2-डायबिटीज मेलेटिस से पीड़ित मरीजों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद है। जर्नल ऑफ़ एकेडमी ऑफ़ न्यूट्रीशन एंड डायबिटिक्स में प्रकाशित शोध में यह बताया गया है कि दालचीनी के सेवन से ग्लायसेमिक इंडेक्स कंट्रोल में रहता है और इसीलिए डायबिटीज के मरीजों का इसका सेवन करना चाहिये। वही दूसरी तरफ जर्नल डायबिटीज ओबेसिटी मेटाबोलिज्म में प्रकाशित शोध के अनुसार दालचीनी के सेवन से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है और इसलिए इसे एंटीडायबिटिक माना गया है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई रिसर्च नहीं आयी है जिसमें यह दावा किया गया हो कि दालचीनी से सेवन से पेट भरा रहता है।

ऐसा मानना है कि दालचीनी युक्त पानी के सेवन से कैलोरी की मात्रा काफी कम हो जाती है। यह बात सच है क्योंकि अगर आप हाई कैलोरी ड्रिंक जैसे कि सोडा या कॉफ़ी की बजाय दालचीनी युक्त पानी का सेवन करते हैं तो लगभग 150-200 कैलोरी की कटौती होती है। इस तरह रोजाना इसके सेवन से आप महीने में लगभग 5000 कैलोरी कम हासिल करते हैं। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो रेगुलर हाई कैलोरी ड्रिंक की बजाय दालचीनी युक्त ड्रिंक का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए दालचीनी की एक स्टिक लें और उसे पानी से भरे जार में डालकर रातभर के लिए फ्रिज में रख दें और अगली सुबह इसका सेवन करें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ:  [1] Costello RB, Dwyer JT, Saldanha L, Bailey RL, Merkel J, Wambogo E. Do Cinnamon

Supplements Have a Role in Glycemic Control in Type 2 Diabetes? A Narrative Review. J Acad Nutr Diet. 2016 Nov;116(11):1794-1802. doi: 10.1016/j.jand.2016.07.015. Epub 2016 Sep 8. Review. PubMed PMID: 27618575; PubMed Central PMCID: PMC5085873.

[2] Kirkham S, Akilen R, Sharma S, Tsiami A. The potential of cinnamon to reduce blood glucose levels in patients with type 2 diabetes and insulin resistance. Diabetes Obes Metab. 2009 Dec;11(12):1100-13. doi: 0.1111/j.1463-1326.2009.01094.x. Review. PubMed PMID: 19930003.