गैस की समस्या से राहत पाने के लिए करें इन 2 योगसनों का अभ्यास

आप इन योगासनों का अभ्यास करे और गैस की समस्या से राहत पाएं और फिट रहें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 21, 2018 4:37 PM IST

गैस से राहत पाने में जहां कुछ विशेष खाद्य पदार्थ मदद करते ही हैं साथ ही कुछ खास योगासन भी आपको  पेट में अटकी हुई उस गैस को शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकता है जो आपको बेचैन और परेशान कर सकती है। यह फंसी हुई गैस आपके पेट को फूला देती है और आपको परेशानी हो सकती है। लेकिन, योगासनों के अभ्यास करने से आप अपने बोवेल के कार्यों को नियंत्रित करने, पाचन को दुरुस्त करना और गैस को शरीर से बाहर निकालने में मदद होगी। तो,  आप इन योगासनों का अभ्यास करे और गैस की समस्या से राहत पाएं और फिट रहें।

पवनमुक्तासन

आप इस अद्भुत मुद्रा की मदद से अपने पेट, जांघों और कूल्हों को आराम दिलाने में सक्षम होंगे। जमीन पर अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को 90 डिग्री में सीधे लाने की कोशिश करें। फिर, आपको अपने घुटनों को मोड़ना है और अपनी जांघों को अपने पेट तक ले जाने की कोशिश करें। ऐसा करने के बाद, अपने अपनी बाहों को पैरों के पास ले आएं। इसके बाद आप अपनी गर्दन उठाने की कोशिश करें और अपनी ठोड़ी या चिन को अपनी छाती के पास ले आने की कोशिश करें।

पश्चिमोत्सनासन

इस मुद्रा का अभ्यास करने से आपकी पाचन शक्ति में सुधार होगा और आपको आराम मिलेगा। पैरों को जोड़ कर जमीन पर बैठें और आपके पैरों को सामने की ओर फैलाएं। अपनी एड़ियों पर दबाव बनाएं और अपने पैर की उंगलियों को बाहर की ओर निकालें। जब आप अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हैं तो आपको अपने हाथों को शरीर के सीध में रखें। फिर, आपको धीरे-धीरे अपने कूल्हों पर घूमाना है और शरीर को आगे की ओर ले जाना है। आपको अपने शरीर के साथ अपने हाथों के साथ तालमेल में रखना चाहिए। इसीलिए इस बात का ध्यान रखें कि आपके हाथ ज़मीन पर रखें और शरीर को आराम दें। अब धीरे-धीरे सांस लें और उसके साथ ही  अपने शरीर को थोड़ा ऊपर उठाएं और अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को दोबारा ज़मीन पर ले जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source