3 नैचुरल चीज़ें जो दिला सकती हैं बदन दर्द से राहत

जोड़ों में दर्द और शरीर की अकड़न जैसी चीज़ों से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये चीज़ें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2018 1:44 PM IST

दर्द और शरीर में अकड़न बहुत-से लोगों को रोज़ाना महसूस होता है। यह तकलीफें उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर सकती हैं। जहां बहुत-से लोग इन तकलीफों से राहत पाने के लिए पेनकिलर खाते हैं। लेकिन इन पेन किलर्स से आपके शरीर पर कई तरह के साइड-इफेक्ट्स दिखायी पड़ सकते हैं। खासकर अगर आप पेनकिलर खाना पसंद नहीं करते तो कुछ नैचुरल चीज़ें आपके काम आ सकती हैं। ये रहीं वो चीज़ें जो आप दर्द से राहत पाने के लिए खा सकते हैं।

  1. हल्दी- हल्दी के पावडर का इस्तेमाल आयुर्वेद और चीनी चिकित्सा में काफी होता है। यह सूजन कम करता है। शोध और स्टडीज में ऐसा पाया गया है कि हल्दी आर्थ्राइटिस से बचाता है और अपने इशेंसियल ऑयल के रूप में जोड़ों की सूजन से बचाता है। ध्यान रहें कि एक दिन में 400-600 मिग्रा हल्दी का सेवन किया जा सकता है।
  2. अंगूर- अंगूरों में रेज़वेरेट्रोल नामक तत्व पाया जाता है जो जोड़ों के दर्द और बीमारियों में राहत दिलाता है। बाज़ार में रेज़वेरेट्रोल को डायट सप्लीमेंट कैप्सूल्स भी उपलब्ध हैं। लेकिन इन दवाओं का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से विचार-विमर्श ज़रूर करें।
  3. सफेद विलो की छाल- दर्द और बुखार कम करने वाले अपने गुणों के कारण सफेद विलो (नम्रा) को कई सदियों से दवाई के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। विभिन्न स्टडीज़ में पाया गया है कि इस औषधि की कार्यप्रक्रिया ऐस्प्रिन जैसी है लेकिन इससे गैस्ट्रिक साइड-इफेक्ट नहीं होते। यह कमर के दर्द को ठीक करती है। एक दिन में 240 मिग्रा सफेद विलो की छाल का सेवन किया जाता है। हालांकि डायबिटीज़, पेप्टिक अल्सर और किडनी से संबंधित बीमारियों में इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।

*अगर आप किसी तरह की दवाइयां खा रहे हैं तो ये नैचुरल तरीके ट्राई करने से पहले किसी आयुर्वेद स्पेशलिस्ट से बात करें ताकि इन दवाइयों के सही उपयोग और मात्रा के बारे में आपको जानकारी मिल सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source