फि‍टनेस के लिए आजमाएं ये मजेदार विकल्‍प

जिम में घंटोंं पसीना बहाने से बेहतर हैं एक्‍सरसाइज के ये विकल्‍प।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 6, 2018 11:46 AM IST

व्‍यायाम सभी के लिए बहुत जरूरी है। हर व्यक्‍ति को हर हफ्ते कम से कम 600 मेट मिनट शारीरिक व्‍यायाम जरूर करना चाहिए। कई शोधों के बाद यह बात साबित हो चुकी है कि नियमित व्‍यायाम करने से आप अपनी उम्र दस साल तक बढ़ा सकते हैं। पर जरूरी नहीं है कि आप जिम में घंटों पसीना बहाएं। इसके अन्‍य विकल्‍पों पर भी अमल किया जा सकता है।

और भी हैं विकल्‍प

बॉलरूम डांस में भी प्रति घंटे 1142 कैलोरी तक बर्न हो सकती है। पावर योगा करने से 1522 कैलोरी और वॉटर ऐरोबिक्‍स से 2096 कैलोरी तक बर्न किया जा सकता है। स्विमिंग और योगासन हमेशा से व्‍यायाम के बेहतरीन विकल्‍प हैं। यदि आप बहुत तेज दौड़ नहीं सकते तो भी योग के कुछ आसन तो आराम से कर रही सकते हैं। एक अध्‍ययन में कहा गया है कि जिम में घंटों पसीना बहाना हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता है।

बढ़ जाती है उम्र

खुद को फिट और तंदुरुस्‍त रखने के लिए हर हफ्ते बस कुछ मिनटों के व्‍यायाम से ही आप अपनी उम्र में कम से कम 10 साल का इजाफा कर सकते हैं। अधिक उम्र वाले वयस्‍क जो नियिमत एक्‍सरसाइज करते हैं, उनके 10 साल अधिक जीने की संभावना बढ़ जाती है। वेस्‍टमीड इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च में विशेषज्ञों ने 50 साल से अधिक उम्र के 1500 वयस्‍कों से बात कर उनके आंकड़ों का अध्‍ययन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने देखा कि, जिन वयस्‍कों ने हर हफ्ते 5000 मेटाबॉलिक मिनट सामान्य एक्‍सरसाइज की, उनके बीमार पड़ने की आशंका काफी कम रही।

सप्‍ताह की जरूरत

फिटनेस के दीवाने जो हर हफ्ते 5 हजार मेट मिनट से अधिक या 600 मिनट का भारी व्‍यायाम करते हैं उन्हें स्‍ट्रोक, हृदय संबंधी बीमारियां, एंजाइना, कैंसर और डायबिटीज, होने की आशंका अन्‍य के मुकाबले दोगुना तक कम होती है। यूनीवर्सिटी ऑफ सिडनी में असोसिएट प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता बामिनी गोपीनाथ ने कहा कि भारी शारीरिक व्‍यायाम करने वालों के जीने की संभावना 10 साल तक बढ़ जाती है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का कहना है कि हर व्यक्‍ति को हर हफ्ते कम से कम 600 मेट मिनट शारीरिक व्‍यायाम जरूर करना चाहिए। इसमें 150 मिनट तेज चाल से टहलना या 75 मिनट दौड़ना या ऐसा कोई भी व्‍यायाम जो 50 साल से अधिक उम्र के लोगों करने में शुरुआत में दिक्‍कत हो।

अभ्‍यास होगा लक्ष्‍य हासिल

5000 हजार मेट मिनट व्‍यायम का आंकड़ा छूने के लिए युवावस्‍था से ही मेहनत की जाएगी तो ही सफलता मिल सकती है। जो लोग हर हफ्ते दौड़ना या टहलना जैसे व्‍यायाम नहीं कर सकते हैं, वह योगा या स्‍विमिंग कर अपनी फिटनेस को समान रूप से बरकरार रख सकते हैं। यहां तक कि बॉलरूम डांस में भी प्रति घंटे 1142 कैलोरी तक बर्न हो सकती है। पावर योगा करने से 1522 कैलोरी और वॉटर ऐरोबिक्‍स से 2096 कैलोरी तक बर्न किया जा सकता है।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source