जांघों की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Exercise To Reduce Thigh Fat: जांघों के फैट को कम करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज को ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 4, 2024 7:01 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Exercise To Reduce Thigh Fat: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। शरीर के कुछ हिस्सों के फैट को कम करना बहुत मुश्किल होता है। इसमें थाई फैट यानी जांघों पर जमा चर्बी भी शामिल है। जांघों की मोती चर्बी न सिर्फ आपके फिगर को खराब करती है, बल्कि इसके कारण कई लोग अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। अगर आप भी जांघों की चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप जांघ की चर्बी को कम कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज की जानकारी हमें दे रही हैं मायहेल्थबडी की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ अंतरा देबनाथ -

स्क्वाट्स - Squats

इसे करने के लिए अपने पैरों को बराबर दूरी पर खोलकर खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को सामने की ओर आपस में जोड़ें और फिर नीचे की तरफ बैठें।

इसके बाद फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।

इसके 15 के 3 सेट करें।

लंजेस - Lunges

इसे करने के लिए आप जमीन पर खड़े हो जाएं।

फिर अपने एक पैर के आगे रखें और घुटने से मोड़ते हुए नीचे जाएं।

फिर अपनी एड़ी पर दबाव डालें और वापस प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को दोनों पैरों से दोहराएं।

जंपिंग जैक – Jumping Jack

इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।

फिर अपने हाथों और पैरों को एक साथ खोलें  और हाथों को सिर के ऊपर लेकर जाएं फिर अपने हाथ और पैरों को वापस नॉर्मल पोजीशन में ले आएं।

इसे 30-50 बार दोहराएं।

लेग रेज - Leg Raise

इसे करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के बगल में रखें।

अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखें और पैरों को सीधा रखें।

धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं, जब तक वे 90 डिग्री के कोण पर न आ जाएं।

फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

बर्पीज - Burpees

इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और फिर स्क्वाट की स्थिति में जाएं।

अपने हाथों को जमीन पर रखें और पैरों को पीछे की ओर धकेलते हुए प्लैंक स्थिति में आएं।

फिर तुरंत वापस स्क्वाट में आएं और ऊपर की ओर कूदें।

इसे 10-15 बार करें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source