... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 16, 2019 12:52 PM IST
एड़ी में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कोई चोट, नसों में खिंचाव, पैरों में फैक्चर, नसों में चुभन आदि। इसके अलावा दिन में ज्यादा समय तक खडे रहने, मोटापा या गलत जूतों का चयन भी दर्द की वजह हो सकता है। ©Shutterstock.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें कई तरह की शारीरिक समस्या होती रहती है। शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द होना आम बात होती है। पैरों और एड़ियों में दर्द की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इस दर्द के कारण चलने में दर्द तो होता ही है हमारे कामकाज पर भी असर पड़ता है।
आमतौर पर ये दर्द सुबह बहुत तेज होता है। एड़ी में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कोई चोट, नसों में खिंचाव, पैरों में फैक्चर, नसों में चुभन आदि। इसके अलावा दिन में ज्यादा समय तक खडे रहने, मोटापा या गलत जूतों का चयन भी दर्द की वजह हो सकता है। यहां कुछ आसान घरेलू नुस्खे हैं जो इस तरह के दर्द से राहत दिलाने में मदद करेंगे। ये 4 मिनरल्स वाले खाद्य पदार्थ आपको रखते हैं हमेशा फिट व बीमारी से दूर।
बर्फ की सिंकाई
अगर आपकी एड़ियों में दर्द मांसपेशियों में खिंचाव के कारण है तो आपको अपनी एड़ियों में बर्फ की सिंकाई करके इससे राहत पा सकते हैं। बर्फ की ठंडी सिंकाई से मांसपेशियों में जो खिंचाव को कारण जो दर्द होता है उससे तुरंत राहत मिलती है। बर्फ की ठंडी सिंकाई से नसों पर दबाव के कारण होने वाले दर्द और सूजन दोनों से राहत मिलती है। 15 मिनट की सिंकाई इसके लिए पर्याप्त है। शारीरिक निष्कियता आपको बीमारी देने के साथ विकलांग भी बना सकती है, जानें एक्सपर्ट्स के सुझाव।
तेल की मालिश
किसी भी दर्द से राहत पाने का सबसे अच्छा तरीका मसाज है। इससे दर्द से तुरंत राहत मिलती है। मसाज करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। इसके लिए जैतून का तेल, नारियल का तेल, सरसों का तेल आदि लेकर दर्द वाली जगह पर थोड़ा सा लगाएं और फिर मसाज करें। दिन में 3 बार 10-10 मिनट की मसाज करने से दर्द ठीक हो जाएगा और सूजन भी कम हो जाएगी। 3 तरीके जो आपको 2 महीने में पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं।
हल्दी का प्रयोग
हल्दी को पुराने समय से दर्द निवारक के रूप में जाना जाता है। हल्दी में एक खास तत्व होता है जिसे कर्क्युमिन कहते हैं। ये तत्व दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। इसके लिए एक ग्लास दूध में आधा चम्मच हल्दी डालें और इसे 5 मिनट हल्की आंच पर गर्म करें। अब इस दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें। एड़ी ही नहीं ये दूध शरीर के किसी भी हिस्से के दर्द से राहत दिलाने में कारगर है। बॉडी को डिटॉक्स करके मोटापा कम करती हैं ये 2 ग्रीन स्मूदी।
सेंधा नमक और पानी
नमक पानी भी एड़ियों और तलवों के दर्द में बहुत कारगर नुस्खा है। इसके लिए किसी बड़े बर्तन में गुनगुना पानी भर लें और इसमें दो चम्मच सेंधा नमक मिला लें। अगर सेंधा नमक नहीं है तो सामान्य नमक भी ले सकते हैं। इस पानी में नमक मिलाने के बाद पैरों को इस पानी में डाल लें और 15-20 मिनट तक पैरों को पानी में रहने दें। सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट दर्द और सूजन से आसानी से राहत दिलाता है। 20 मिनट बाद पैरों को सामान्य पानी से धुलकर इसपर मॉश्चराइजर लगा लें। मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।
इन घरेलू नुस्खों से आप बिना दवाओं के अपने दर्द से राहत पा सकते हैं। अगर आपकी एंड़ियों में लम्बे समय से लगातार दर्द रहता है तो डॉ से सलाह आवश्य लें।