हमेशा फूला-फूला रहता है पेट? ये 3 योगासन करने से बाहर निकल जाएगी पेट की सारी गैस

Yoga For Bloating: ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें ऐसे ही 3 योगासनों के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : August 23, 2023 6:17 PM IST

Yoga For Bloating: गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण पाचन संबंधी समस्याएं होना सामान्य है। पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या से लोग आए दिन परेशान रहते हैं। कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है। कई बार जब आंत के बैक्टीरिया भोजन को ठीक प्रकार से पचा नहीं पाते हैं, तब भी गैस की समस्या हो जाती है। ब्लोटिंग के कारण व्यक्ति असहज महसूस करता है। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो योगासन का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के लिए 3 फायदेमंद योगासन बता रहे हैं। इन 3 योगासनों के नियमित अभ्यास से आपको पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, अगर आपने जल्दी में ही योगा करना शुरू किया है, तो किसी एक्सपर्ट या ट्रेनर की निगरानी में करें।

1. धनुरासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अपने नितंबों के नीचे थोड़ा गैप रखें और हाथों को सीधा रखें।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।
  • अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।
  • अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।
  • अब गहरी सांस लेते हुए, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
  • कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।

2. भुजंगासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अपनी कोहनियों को कमर से सटा कर रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
  • अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
  • उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
  • अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
  • आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

3. पवनमुक्तासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।

अह धीरे-धीरे सांस लें।

अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठाएं और पैरों के घुटनों को मोड़ें।

अब अपने पैर के घुटनों को छाती की ओर लाते हुए मुंह के पास लाने की कोशिश करें।

इस दौरान आपको अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ना है।

अब अपने पैरों के घुटनों से नाक को छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में करीब 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर धीरे-धीरे प्रांरभिक अवस्था में लौट आएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source