फेफड़ों को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 3 योगासन, सांस से जुड़ी परेशानियां रहेंगी दूर
फेफड़ों को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 3 योगासन, सांस से जुड़ी परेशानियां रहेंगी दूर
Yoga for strengthening lungs : फेफड़ों को मजबूती प्रदान करने के लिए आप रोजाना कुछ योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 3 बेस्ट योग के बारे में-
Written By:
Kishori Mishra
| Updated : March 30, 2024 8:01 AM IST
Yoga for strengthening lungs : वजन कम करने से लेकर शरीर के हर अंग को स्वस्थ रखने में योग काफी मददगार होता है। यह गहरी सांस लेने की तकनीक जैसे डायाफ्रामिक सांस लेने पर जोर देता है, जो फेफड़ों को चौड़ा करने के साथ-साथ फेफड़ों के कार्य करने की क्षमता को बेहतर करता है। नियमित रूप से अगर आप योगासन का अभ्यास करते हैं, तो इससे श्वसन प्रणाली की कार्यक्षमता को बढ़ावा मिल सकता है। यह श्वसन स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताएंगे, जो आपके फेफड़ों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। आइए जानते हैं फेफड़ों को मजबूत करने वाले योगासन कौन-कौन से हैं?
फेफड़ों को मजबूत करे भुजंगासन - Bhujangasana strengthens lungs
फेफड़ों को मजबूती प्रदान करने के लिए आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके करने के लिए आप निम्न विधि अपनाएं।
भुजंगासन करने के लिए फर्श पर मुंह जमीन की ओर करके लेट जाएं।
अब अपनी हथेलियों को अपनी ओर रखें और धीरे-धीरे अपने धड़ को ऊपर उठाएं।
इस अवस्था में शरीर का एकमात्र हिस्सा जो जमीन को छू रहा है वह आपकी हथेलियां और शरीर का निचला शरीर होना चाहिए।
इसी स्थिति में करीब 30 सेकंड के लिए रुकें।
रोजाना 3 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
उष्ट्रासन फेफड़ों को दे मजबूती - Ustrasana improve functioning of lungs
फेफड़ों को मजबूती प्रदान करने के लिए आप उष्ट्रासन का अभ्यास कर सकते हैं।
इस योग को करने के लिए पिंडलियों और घुटनों के बल आराम करते हुए बैठें
ध्यान रखें कि इस दौरान आपकी जांघें आपकी पिंडलियों को नहीं छूनी चाहिए।
अब धीरे-धीरे अपने हाथों को अपने टखने पर रखें।
इस समय आपका चेहरा ऊपर यानि छत की ओर होना चाहिए।
इस स्थिति में 10-20 सेकंड तक रहें और 3-5 मिनट तक दोहराएं।
सेतुबंधासन से फेफड़ों को मिलेगी मजबूती - Setubandhasana improve lung capacity
इस योग को करने के लिए घुटनों को मोड़कर पीठ के बल लेटते हुए अपने पैरों को मजबूती से जमीन पर रखें।
इस अवस्था में पैर कूल्हे की चौड़ाई से अलग रहने चाहिए।
हथेलियों को नीचे की ओर रखते हुए अब अपने हाथों को बगल में रखें।
इस दौरान सांस लेते रहें, फिर अपनी रीढ़ को ऊपर की ओर घुमाते हुए धीरे से अपने कूल्हों को फर्श से ऊपर उठाएं।
अब अपने पैरों को मजबूती से जमीन में दबाएं
अपने कूल्हों को ऊंचा उठाने के लिए अपने कूल्हों को कसने का प्रयास करें।
4-8 सांसों तक इस स्थिति में रहने के बाद अपनी सामान्य स्थिति में लौट आएं।
फेफड़ों की मजबूती के लिए आप इन आसान से योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार योगासन का अभ्यास कर रहे हैं, तो इस स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.