Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sea buckthorn in hindi : क्या आपने सी बकथॉर्न (sea buckthorn) के बारे में सुना है? अपने नाम के बावजूद इस फल का समुंदर से कुछ लेना-देना नहीं है, बल्कि यह उत्तरांचल और हिमाचल प्रदेश के बहुत ठंडे, सूखे इलाकों में पाया जाता है। इस रसीले फल का ज़िक्र पुरानी किताबों में भी किया गया है और यह सेहत के लिए कई हिसाब से बहुत फायदेमंद है। इसमें ओमेगा फैटी एसिड 3, 6 और 9 होते हैं।
यह इकलौता फल है जिसमें ओमेगा 7 फैटी एसिड होता है, जो बहुत ही दुर्लभ है। यह एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर होता है। सदियों से यह फल अपने चिकित्सिय गुणों और राहत देनेवाले प्रभावों के कारण चीनी दवाओं में बेशुमार है। बाद में विज्ञान ने भी इसके हेल्दी फायदों के बारे में खुलासा किया।
खट्टे स्वादवाला यह फल पकने के बार ही खाया जाता है, जब यह स्वादिष्ट लगता है। जैम और शराब तैयार करने के लिए इस फल का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब, इसकी पत्तियों और फलों से तैयार भी मिलने लगी है। फिटनेस की दुनिया में इसके वेट लॉसवाले प्रभावों के लिए इस फल को काफी पसंद किया जा रहा है।
जर्नल साइंस ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर में प्रकाशित एक 2011 में वजन घटाने के लिए सी बकथॉर्न की भूमिका की जांच की गयी। यह स्टडी सी बकथॉर्न के बीजों के अवशेषों के हाइपोलिपिडेमिक और हाइपोग्लाइकेमिक प्रभावों की जांच करने के लिए डिजाइन की गयी थी। स्टडी के अनुसार, चूहों में सीरम टोटल कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बढ़ोतरी के लिए उन्हें 4 सप्ताह तक एक ज़्यादा फैट-वाली डायट आहार दिया गया। इन चूहों को सी बकथॉर्न बीजों की विभिन्न खुराक भी दी गयी।
ऐसा पाया गया कि मोटे चूहों जिन्हें सी बकथॉर्न अर्क उन्हें खिलाया गया था, उनके शरीर के वजन में कुछ बदलाव हुए। इससे उनके कुल कोलेस्ट्रॉल और लीवर में ट्राइग्लिसराइड (triglyceride) जमा होने में भी कमी देखी गयी। स्टडी के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि सी बकथॉर्न हमारा वजन घटाने के लिए मददगार हो सकता है और इसीलिए यह हमारी वेटलॉस डायटका एक विशेष हिस्सा बन सकता है।