सर्जरी के बिना कूल स्कल्प्टिंग से मिल सकती है आपको फ्लैट टमी!

वेट लॉस के लिए ट्राई करें यह नयी तकनीक Cool Sculpting.

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 20, 2017 7:34 AM IST

बेरिएट्रिक सर्जरी (Bariatric surgeries) एक डरावनी चीज जैसी महसूस हो सकती है। यह सर्जरी जाघों, पीठ और पेट जैसे हिस्सों के जिद्दी फैट को हटाने के लिए की जाती है। लिपोसक्शन (Liposuction) जांघों और पीठ से एक्स्ट्रा फैट को हटा देता है। टमी टक पेट के निचले हिस्से में किया जाता है। पेट का वह हिस्सा जो बहुत मोटा या बढ़ा हुआ होता है उसे टक किया जाता है या निकाल दिया जाता है। इससे त्वचा कसी हुई नज़र आती है और आपका पेट सपाट या फ्लैट नज़र आता है। लेकिन आप डबल चिन, लव हैंडल (कमर के आसपास के टायर) और बाकी फैट से भरे हुए हिस्सों की सर्जरी किए बिना उसको कम किया जा सकता है। इस खास टेक्निक का नाम है कूल स्कल्प्टिंग (cool sculpting),जिसके बारे में काफी कुछ बता रहे हैं पुणे से स्किन एक्सपर्ट डॉ. राजीव कोठारी-

कूल स्कल्प्टिंग क्या है?

कूल स्कल्प्टिंग एक नयी तकनीक है। इसमें ऐसे एप्लिकेटर होते हैं जिन्हें लगाने के लिए सर्जरी की ज़रूरत नहीं पड़ती और 3 से 6 महीनों में आपके फैट सेल्स 25 प्रतिशत कम हो जाते हैं। यह आपकी त्वचा को सक्शन करते हुए काम करता है और उसके बाद इसे 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने तक ठंडा (फ्रिज) किया जाता है। फ्रिजिंग टेक्निक की मदद से, उस स्थान तक पहुंचा जा सकता है जहां गहराई में फैट जमा होता है, फैटवाली जगह पर इस प्रक्रिया की मदद से फैट सेल्स को नष्ट कर दिया जाता है। सेल्स के नष्ट होने की प्राकृतिक प्रक्रिया को एपॉटिसस (apoptosis) कहा जाता है और यहां भी ऐसा ही होता है। नतीज़तन सेल्स नष्ट होकर पिघल जाते हैं। हालांकि, हेल्दी सेल्स इससे प्रभावित नहीं होते, क्योंकि यह प्रक्रिया केवल फैट सेल्स पर असर करती है।

कूल स्कल्प्टिंग कैसे की जाती है?

कूल स्कल्प्टिंग मुख्य रूप से एक मशीन है जिससे आपकी त्वचा को सिकोड़ा जाता है। इस सिकुड़े या पकड़े गए हिस्से को ठंडा किया जाता है। कम तापमान से आपके फैट सेल्स टूट जाते हैं। इस प्रक्रिया की शुरुआत से पहले आपकी त्वचा को साफ किया जाता है, और फिर त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए एक जेल लगाया जाता है। एक सेशन में 30 से 45 मिनट तक का समय लग सकता है। सेशन के बाद, त्वचा को सामान्य तापमान पर वापस लाने के लिए मालिश की जाती है। 2 सेशन के बाद अच्छे परिणाम देखे जा सकते हैं।

क्या इस प्रक्रिया में दर्द होता है?

पहले 10 मिनट में बहुत अधिक ठंड के साथ तेज़ सनसनी महसूस हो सकती है और फिर आपकी त्वचा सुन्न हो जाती है। सेशन के बाद आपको थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है। तो क्या आप कूल स्कल्प्टिंग ट्राई करना चाहेंगे?

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- unitskinstudio/Instagram.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source