खाने से जुड़ी इन 5 आदतों में सुधार करके इस लड़की ने ऐसे कम किया वजन

यह आजमाए हुए तरीके यकीनन आपका वजन कम करने में मदद कर सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 21, 2017 12:40 PM IST

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। मेरी एक फ्रेंड है जो मोटापे का शिकार थी। प्रेगनेंसी के बाद थोड़ा मोटापा बढ़ना आम है। उसका भी बढ़ा था है लेकिन इसके बाद उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। कपड़े खरीदने से लेकर अन्य कई कामों तक उसे शर्मिंदगी महसूस होती थी।

हालांकि उसने मोटापा कम करने के लिए कई प्रयास किए लेकिन एक अनुशासन के तहत कोई भी प्रयास पूरा नहीं किया। यही वजह है कि हमेशा वजन कम करने में असफल रही। खैर, कड़ी मेहनत और मजबूत इरादे के साथ से दोबारा प्रयास करने से उसे मदद मिली और वजन भी कम हुआ। आज मैं आपको बता रहा हूं कि खाने की आदतों में क्या-क्या सुधार करने से उसे वजन कम करने में मदद मिली।

1) फ्रिज में हेल्दी चीजें रखें- अपने फ्रिज को खाली ना रखें और उसमें हमेशा हेल्दी चीजें होनी चाहिए। आप उसमें फल और सब्जियां रख सकते हैं। ताकि भूख लगने पर आपको बाहर का खाना पड़े और आप घर में ही बना सकें। सेब और नाशपाती जैसे फल खाने से आपको मदद मिलेगी। जब आपको घर में सारी चीजें खाने को मिल जाएंगी, तो आप बाहर जाकर पिज्जा जैसी चीजें खाने से बच जाएंगे।

2) 25 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करें- यह काम उसके लिए कठिन था लेकिन अगर आप कुछ हेल्दी चीज खाना चाहते हैं, तो आपको यह करना चाहिए। इससे आपका दिमाग कंट्रोल में रहता है। मूड सही रहता है और दिमाग में हेल्दी चीजें खाने की ही बात आती है। वो रोजाना 25 मिनट वाकिंग करके एक सेब खाती थी।

3) आप जो खाते हैं, उसे कैलोरी के साथ लिखें- यह उलझन का काम है लेकिन इससे असर होता है। वो जो खाती थी, उसे कैलोरी काउंट सहित लिखती थी। क्योंकि अगर वो दोबारा उससे ज्यादा कैलोरी की चीज खाती थी, उसे शर्मिंदगी होती थी। इससे आपके प्लान को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अगर आज अपने 700 कैलोरी ज्यादा खाई है, तो यकीनन आप उसे कल थोड़ा कम करने की कोशिश करेंगे।

4) हिडन शुगर कम करें- फूड्स का लेबल पढ़ने की कोशिश करें। पैकेज फूड्स खरीदने से पहले शुगर की मात्रा जरूर जांच लें। ध्यान रहे कि आपकी चाय या कॉफ़ी में शुगर की मात्रा आपके प्लान पर पानी फेर सकती है। पहले वो रोजाना कम से कम छह कप कॉफ़ी पीती थी जिससे उसका मोटापा तेजी से बढ़ रहा था लेकिन इसकी संख्या कम करने और बिना चीनी के पीने से मदद मिली।

5) एकदम जंक फूड ना छोड़ें- बेशक हेल्दी खाने का मतलब जंक फूड छोड़ना है लेकिन यह किसी के लिए भी कठिन है। यानि जब आपको खाने की इच्छा हो तो आप थोड़ी मात्रा में चिप्स या चॉकलेट खा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि पूरा पैकेट ना खाएं। इसी तरह अगर आपको बिस्कुट खाने की इच्छा हो, तो केवल एक ही खाएं और बाकी को रखें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.