
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2021 10:22 PM IST
Fitness Secret Of Ankita Konwar: फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमन (Milind Soman) की तरह उनकी पत्नी अंकिता कोंवर भी अपनी हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। पति मिलिंद सोमन के साथ अक्सर पहाड़ियों, समुद्री किनारों और जंगलों में दौड़ लगाती अंकिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं, अंकिता ने अब अपने वर्कआउट और फिटनेस रुटीन के बारे में एक नया खुलासा किया है। अंकिता ने बताया है कि वह फिट रहने के लिए एक खास योगासन का अभ्यास करती है। (Fitness Secret Of Ankita Konwar in Hindi)
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह किस योगासन (Yogasana) का अभ्यास करती हैं। अंकिता कोंवर की यह फोटो पोस्ट लोगों को खूब प्रोत्साहित कर रही है।
View this post on Instagram
अंकिता अपनी लेटेस्ट पोस्ट में पेड़ों के आसपास योगासन करती नज़र आ रही हैं। अंकिता इस तस्वीर में वृक्षासन (Vrikshasana) या ट्री पोज़ (tree pose) का अभ्यास करती नज़र आ रही हैं। ट्री पोज़ में योगासन करने वाला व्यक्ति एक पैर मोड़कर दूसरे पैर के सहारे पूरे शरीर का बोझ उठाता है। अंकिता भी इस योगा पोज़ में अपना बॉडी बैलेंस एक पैर पर बनाती दिखीं।
अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में अंकिता कोंवर ने लिखा कि वृक्षासन उनका पसंदीदा योगासन है क्योंकि इससे उनकी सेहत पर कई तरह के सकारात्मक प्रभाव पड़े हैं। अंकिता ने इस योगासन के सेहत लाभों के बारे में भी अपनी पोस्ट में लिखा जो इस प्रकार हैं-
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर योग को अपनी ज़िंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हैं और अक्सर ये दोनों आसान और कठिन योगासनों का अभ्यास करते हुए वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते रहते हैं।
View this post on Instagram