... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 9, 2019 9:34 PM IST
रोजाना 30 मिनट जुंबा डांस करने से होगें ये 5 फायदे. ©pixabay
जुंबा डांस आजकल का सबसे अधिक चलन वाला वर्कआउट प्रोग्राम हो गया है। यह अपने खास अंदाज के कारण लोगों को उबने नहीं देता और लोगों को यह नहीं लगता कि हम कोई जबरन काम कर रहे हैं। जुंबा डांस एक तरह का डांस ही है लेकिन इसके मूवमेंट्स ऐसे होते हैं कि यह शरीर के सभी अंगों की एक्सरसाइज करा देता है। जुंबा डांस के फायदे (Benefits of Zumba Dance) बहुत ही जल्दी असर दिखाते हैं.
यह वर्कआउट बहुत ही आसान है खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने वजन को कम करना चाहती हैं और वो जिम की अगर शुरूआत करना चाहती हैं। जुंबा डांस फैट बर्न करने का सबसे बेहतर वर्कआउट हो सकता है अगर इसे रोजाना किया जाय। आइए जानते हैं जुंबा डांस से कौन-कौन से फायदे (Benefits of Zumba Dance) होते हैं।
इस डांस का ऐसे स्टेप हैं जो शरीर को पूरा एक्सरसाइज कराते हैं। इसे करते हुए शरीर से पसीने के साथ-साथ कैलोरी भी खर्च होती है। शरीर से जब कैलोरी खर्च होती है तो शरीर का एक्स्ट्रा फैट भी कम होने लगता है। वैसे जुंबा डांस के बारे में एक शोध में भी यह बात कही गयी है कि 30 से 40 मिनट जुंबा डांस से 300 से अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है।
जुंबा डांस एक तरह से स्टेमिना बढ़ाने वाला वर्कआउट है। इसमें लोग म्यूजिक की धून पर शरीर को लगातार मूव कराते रहते हैं जो शरीर के स्टेमिना को मजबूत बनाता है। इसका असर एक से दो सप्ताह में ही नजर आने लगता है।
जुंबा डांस फूल बॉडी वर्कआउट कराता है। बॉडी का सारा तंत्र इसमें काम करता है। दिमाग से लेकर हाथ, पैर और शरीर के सारे अंग इस वर्कआउट में मेहनत करते हैं।
जुंबा डांस बीमारियों को भी दूर करनें सहायक है। इसको रोजाना करने से ब्लड प्रेशर में बहुत जल्द सुधार नजर आने लगता है। क्योंकि इसे करते समय शरीर का रंक्त संचार बेहतर होता है। कुछ लोगों में इसके असर को देखा भी गया है।
डेली जुंबा डांस इंसान के स्ट्रेस को भी कम करता है। स्ट्रेस के कारण जो लोग डिप्रेशन की कगार पर हो उनके लिए यह वर्कआउट बहुत फायदेमंद होता है। इसे रोजाना करने से किसी भी प्रकार का तनाव हो वह दूर होता है।
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक वेट लॉस टिप्स.