ज्यादा पतले होने के कारण हमेशा सुनने पड़ते है ताने, तो हेल्दी वेट गेन के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

पतलेपन की वजह से लोगों को अक्सर दोस्तों और रिश्तेदारों से ताने सुनते पड़ते हैं,तो आज ही अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल करें। ये आपके वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगें

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : September 11, 2023 2:05 PM IST

Healthy weight gain foods: इन दिनों लोग अक्सर कई तरह की समस्याओं से परेशान रहते हैं। बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें लोगों की सेहत को खराब कर देती हैं। कई लोग जहां अपने बढ़ते वजन को लेकj परेशान रहते है तो वही कुछ इसके विपरीत अपने ज्यादा पतलेपन के कारण परेशान रहते हैं। पतलेपन की वजह से लोगों को अक्सर दोस्तों और रिश्तेदारों से ताने सुनते पड़ते हैं, जिसका असर कई बार मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगता है और इस कारण से तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अक्सर पतले होने की वजह से लोगों के ताने का शिकार होते रहते हैं तो आज ही अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल करें। ये आपके वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगें।

हेल्दी वेट गेन के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

1 नट्स और नट बटर

नेचुरल तरीके से अगर आप हेल्दी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, और दुबलेपन को दूर करना चाहते है, तो आपके लिए नट्स और नट बटर एक बढ़िया विकल्प है। क्योंकि ये प्रोटीन और फैट से भरपूर होते जो आपके दुबलेपन को जल्द ही दूर करने में मदद करते हैं। बादाम और मूंगफली या पीनट जैसे नट्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इनके अंदर कैलोरी और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है।

2 केला

केले खाने से हमारा वजन बहुत ही तेजी से बढ़ता है ये तो हमने अक्सर अपने बड़े-बुजुर्ग को कहते सुना है क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और साथ ही केले में कार्ब्स और विटामिन की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है, जो जिसकी वजह से इसको एक कैलोरी बढ़ाने वाला स्नैक नाम से जाना जाता है।

3 एवोकाडो

एवोकाडो भी हेल्दी वेट गेन करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और साथ ही ये कई पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है और इसमें कैलोरी भी बहुत पाई जाती है, जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को बढ़ाती है। ऐसे में आप इसे भी अपनी डाइट का हिस्सा जरुर बनाएं , इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source