... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : September 21, 2023 7:01 AM IST
डेली एक्सरसाइज करने से हमारी हेल्थ फिट रहती है और शरीर को कई तरह के लाभ मिलते है। एक्सरसाइज से न केवल हमारा शरीर बल्कि हमारा दिमाग भी फिट रहता है। डेली 1 घंटे व्यायाम करने से हमारे शरीर में कई गंभीर रोगों का खतरा कम हो जाता है। यदि आप ऐसा सोचते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से सेहत को ज्यादा लाभ होता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम आपको बता दें कि व्यायाम की अधिकता से शरीर को कई तरह के नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। जैसे दवा अधिकता में लेने से वह शरीर को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाती हैं वैसे ही एक लिमिट से ज्यादा किया गया व्यायाम भी हमारे शरीर को कई नुकसान पहुंचाता है। हाल ही में हुई स्टडी में ये साबित हुआ है कि ज्यादा कसरत करना हमारे दिल की सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं ज्यादा एक्सरसाइज से होने वाले नुकसान के बारे मे..
रिसर्च के अनुसार कैंडिडेट्स के एक्सरसाइज के समय और उसकी गति का संबंध बीमारियों के साथ जानने की कोशिश की। इस शोध में कई बड़ी आयु के एथलीटों को शामिल किया गया। जिससे ये साबित हुआ कि तेज और हैवी वर्कआउटकरने से उनमें हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ गया। आयु अधिक होने के साथ आपके हार्ट की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है जो ज्यादा वर्कआउट करने से हमारे लिए खतरा पैदा कर देता है।
एक्सरसाइज के दौरान हमारे शरीर की कैलोरी बर्न होती हैं जिन्हें वेट लॉसके लिए जरूरी माना जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा व्यायाम अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न का कारण बन जाता है। जिससे आपको बहुत अधिक थकान और शरीर में भारी ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।
हाल ही में हुए एक शोध में ये साबित हुआ कि बहुत अधिक एक्सरसाइज करने से हार्ट प्रॉब्लमका खतरा समय से पहले ही बढ़ जाता है। ज्यादा एक्सरसाइज करने से हमारे दिल पर दबाव पड़ता है, जिससे इसकी काम करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। इसके साथ ही हैवी और लंबा वर्कआउट करने से हमारी हार्ट रेट भी काफी बढ़ जाती है जिससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियां भी पैदा हो जाती हैं।
हैवी वेट के साथ व्यायाम की अधिकता हमारे जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द का कारण भी बन जाती है। इसके साथ ही व्यायाम की अधिकता के कारण हमारे जोड़ों पर अधिक दबाव आता है जो हमारे लिए गठिया की समस्या का कारण बन जाता है। इससे बचने के लिए और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित लेकिन संयमित व्यायाम की आवश्यकता है।