
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 9, 2021 8:11 PM IST
Image credits by: टोक्यो ओलंपिक 2021 में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया का फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स। (PC: instagram/ravi_kumar_60)
Ravi Dahiya Fitness secrets in Hindi: हरियाणा के 23 वर्षीय रवि कुमार दहिया (Ravi Dahiya) टोक्यो ओलंपिक 2021 में सिल्वर मेडल (Ravi Dahiya wins silver medal) जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गए हैं। रवि दहिया कुश्ती (Wrestling) के खिलाड़ी हैं। रवि के लिए ओलंपिक में इस जीत को हासिल करने का सफर काफी कठिन और मेहनत भरा रहा है। किसान के बेटे रवि ने 10 वर्ष की उम्र से ही कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी थी। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में रवि (Ravi Kumar Dahiya) दस वर्ष की उम्र से ही कुश्ती में ट्रेनिंग लेने लगे थे। शुरू से उनके पिता की ख्वाहिश थी की रवि एक पहलवान बनें। वे (पिता) रवि को गांव से छत्रसाल स्टेडियम तक लगभग 40 किलोमीटर दूर दूध और फल पहुंचाने जाया करते थे।
View this post on Instagram
रवि ने मीडिया इंटरव्यू में कहा कि वह सिल्वर मेडल जीतकर खुश हैं, लेकिन उनका सपना था गोल्ड मेडल जीतने का और वे गोल्ड मेडल के लिए ही ओलंपिक में गए थे। वे काफी लंबे समय से ओलंपिक के लिए मेहनत कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने क्वालिफाई किया उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना था। हालांकि, रवि ने कहा है कि वे और कड़ी मेहनत करेंगे और गोल्ड मेडल जीतकर दिखाएंगे।
View this post on Instagram
रवि को 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में फाइनल से पहले चार किलोग्राम वजन कम करने के लिए कठिन दौर से गुजरना पड़ा था। उनका वजन लगभग 60 किलो था और अतिरिक्त वजन कम करने के लिए उन्होंने जिम में एक्स्ट्रा घंटे भी बिताए। वजन कम करने के लिए उन्होंने अपने डाइट पर कंट्रोल किया। फूड इनटेक को काफी कम कर दिया। कई बार दो घंटे सोए। वजन को कम करने के लिए उन्होंने जी-जान लगा दी ताकि 57 केजी फ्रीस्टाइल में शामिल हो सकें।
View this post on Instagram
रवि दहिया खुद पर काफी मेहनत करते हैं। वे सुबह जल्दी उठ जाते हैं। वे उन एक्सरसाइजेज को अधिक करते हैं, जिससे उनकी स्ट्रेंथ बढ़े। शारीरिक रूप से एक्टिव रहने के लिए वे मार्शल आर्ट करते हैं। दिमाग को शार्प रखने के लिए योग मुद्रा का अभ्यास भी करते हैं। रेस्लिंग में शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। वे कार्डियो वेट ट्रेनिंग करते हैं ताकि स्टैमिना बढ़े। इसके अलावा, वे 5-7 घंटे की रेस्लिंग ट्रेनिंग भी करते हैं।
View this post on Instagram
रवि की डाइट में प्रोटीन युक्त चीजें जरूर शामिल होती हैं। वजन को कंट्रोल रखने के लिए वे एक बार में 200 ग्राम से अधिक चिकन, मछली या मीट का सेवन नहीं करते हैं। उनके भोजन में लेग्यूम्स, बींस आदि जरूर शामिल होता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। प्रत्येक दिन 5 फल, कई तरह के ड्राई फ्रूट्स, दूध आदि उनकी डाइट में शामिल होते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.