Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Winter Healthy Recipe: सर्दियों में नाश्ते के लिए टोफू से बनाएं हेल्दी रेसिपी- क्रिस्पी टोफू बाइट्स।

Tofu benefits: टोफू सोयाबीन से बना एक पौष्टिक खाद्य है। इसे, एक ग्लूटेन-फ्री और लो-कैलोरी फूड होने के कारण बहुत हेल्दी माना जाता है।  इसमें, कैल्शियम के अलावा आयरन की मात्रा बहुत अधिक होता है। आइसोफ्लेवॉन्स (isoflavones) नामक तत्व इसमें होते हैं। जो, बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।

Winter Healthy Recipe: सर्दियों में नाश्ते के लिए टोफू से बनाएं हेल्दी रेसिपी- क्रिस्पी टोफू बाइट्स।
सर्दियों में नाश्ते के लिए टोफू से बनाएं हेल्दी रेसिपी- क्रिस्पी टोफू बाइट्स।

Written by Sadhna Tiwari |Published : January 2, 2020 12:51 PM IST

टोफू  (Tofu benefits)  देखने में पनीर (Crispy Tofu Bites) की तरह लगता है। इसीलिए, हो सकता है कि जिन्हें पनीर खाना पसंद नहीं या जिन्हें टोफू का स्वाद पसंद नहीं। उन्हें टोफू खिलाने के लिए यह हेल्दी रेसिपी तैयार कर सकते हैं। जिसका नाम है क्रिस्पी टोफू बाइट्स।

जैसा कि, टोफू (Tofu benefits) सोयाबीन से बना एक पौष्टिक खाद्य (Tofu Recipe) है। इसे, एक ग्लूटेन-फ्री और लो-कैलोरी फूड होने के कारण बहुत हेल्दी माना जाता है।  इसमें, कैल्शियम के अलावा आयरन की मात्रा बहुत अधिक होता है। आइसोफ्लेवॉन्स (isoflavones) नामक तत्व इसमें होते हैं। जो, बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। जो, किडनी की सेहत सुधारने में मदद करता है। यही नहीं, यह हड्डियों को मज़बूत बनाने का मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्रिस्पी टोफू बाइट्स (Crispy Tofu Bites) बनाने के लिए (Tofu Recipe) इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  • 100 ग्राम या एक पैकेट टोफू
  • एक कप मैदा
  • 2 चम्मच कॉर्न स्टार्च
  • एक चम्मच नमक
  • काली मिर्च पाउडर
  • कूकिंग ऑयल या वेजिटेबल ऑयल

ऐसे बनाएं क्रिस्पी टोफू बाइट्स (Crispy Tofu Bites) :

  • टोफू को पानी से धोकर एक तरफ रखें। इसपर, कोई भारी बर्तन रखें। ताकि, टोफू में मौजूद एक्स्ट्रा नमी निकल जाए। इसे, 20 मिनट तक ऐसे ही रहनें दे फिर, छोटे टुकड़ों में टोफू को काटें।
  • अब, किसी बर्तन में मैदा, कॉर्न स्टार्च, नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब टोफू के टुकड़े इस मिश्रण में पलटें। उन्हें, अच्छी तरह मैदे के मिश्रण में लपेटें।
  • किसी पैकेट या जाली में टोफू के टुकड़े रखें। फिर, इन्हें हल्के हाथों से थोड़ा-सा हिलाएं। ताकि, एक्स्ट्रा आटा टोफू से अलग हो जाए।
  • अब, किसी पैन में कूकिंग ऑयल गर्म होने के लिए रखें। फिर, टोफू को इसमें डाल दें। मध्यम आंच पर टोफू को 4-5 मिनट तक सॉटे करें। दोनों तरफ से अलट-पलट कर टोफू के सभी टुकड़ों को पका लें। इन्हें, सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। फिर, गैस से उतार कर सर्व करें।

Fruits for Healthy Skin: स्किन प्रॉब्लम्स से निजात दिलाते हैं फलों से बने ये 3 फेस पैक,शहनाज़ हुसैन से जानें इनके इस्तेमाल करने का तरीका

Also Read

More News