गर्मियों में कम करना है वजन, तो छाछ में मिलाएं ये खास चीजें

इस मौसम में हम वॉटर इन्‍टेक इतना ज्‍यादा लेते हैं कि वह फैट बर्न करने में मददगार होता है। इस दौरान हेल्‍दी ड्रिंक्‍स भी खूब रहती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 17, 2019 7:39 PM IST

वजन कम करने के लिए गर्मियों का मौसम बेहतरीन माना जाता है। इस मौसम में दिन लंबे होते हैं, सुबह सूरज जल्‍दी उग आता है और शाम देर तक ढलता है। इसलिए आप जिम और वर्कआउट के लिए अर्ली मॉर्निंग या लेट ईवनिंग का समय भी चुन सकते हैं। वहीं इस मौसम में हम वॉटर इन्‍टेक इतना ज्‍यादा लेते हैं कि वह फैट बर्न करने में मददगार होता है। इस दौरान हेल्‍दी ड्रिंक्‍स भी खूब रहती हैं। ऐसी ही एक पारंपरिक हेल्‍दी ड्रिंक है छाछ यानी लस्‍सी। पोषण से भरपूर लस्‍सी वजन कम करने में भी मददगार हो सकती है। बस जरूरत है इसमें कुछ खास चीजें एड करने की। आइए जानते हैं क्‍या हैं वे खास चीजें और उन्‍हें कैसे करना है छाछ यानी लस्‍सी में शामिल।

यह भी पढ़ें - वजन कम करना है, तो रोज चबाएं 3 इलायची

सबको पसंद है छाछ

लस्सी एक ऐसा पेय है जिसे ज्यादातर लोग पीना पसंद करते हैं। कहीं मीठी तो कहीं नमकीन लस्‍सी पी जाती है। गर्मी में तो इसकी काफी डिमांड होने लगती है। क्योंकि इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के बेहद जरूरी होते हैं। साथ ही यह लू से भी बचाती है। दही, पानी के साथ जीरा, काला नमक, काली मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, हींग और पुदीना जैसे मसालों से तैयार किसी औषधीय दवा से कम नहीं होती।

यह भी पढ़ें – बनाने और खाने का नहीं है समय, तो एक्‍सपर्ट से जानें डायट का टाइम मैनेजमेंट

पेट के लिए खास है छाछ

ऐसा माना जाता है कि दही पेट से जुड़े हर मर्ज का इलाज कर सकती है। कब्‍ज या पेट फूलने की समस्या से परेशान लोगों के लिए लस्‍सी किसी अमृत से कम नहीं मानी जाती है। लेकिन अगर इसमें कुछ दूसरी चीजें मिला दी जाएं तो यह वजन भी कम कर सकती है।

यह भी पढ़ें - शरीर को रखना है फिट तो फॉलो करें ये टिप्स

केला - एक कप दही में 1-2 केले मिलाकर स्मूदी बना लें। इसे रोजाना सुबह पीने से तेजी से वजन कम होता है। जिन लोगों के सीने में जलन, अपच और पेट दर्द की परेशानी होती है, वे भी यह नुस्खा अपना सकते हैं।

काला नमक और काली मिर्च - लस्‍सी या छाछ में मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर रोजाना पीने से एसिडिटी की समस्‍या खत्‍म हो जाती है। इस छाछ से पेट का भारीपन, भूख न लगना, अपच व पेट की जलन की शिकायत दूर हो सकती है।

अजवायन - जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें अजवाइन वाली छाछ पीनी चाहिए। एक गिलास छाछ में 1 छोटा चम्मच अजवाइन का पाउडर मिलाकर पीएं। छाछ से पीलिया की बीमारी को कम किया जा सकता है। एक कप छाछ को दिन में 2-3 बार पीने से पीलिया का असर जल्द कम होता है।

पुदीना - जिन लोगों को अपच की समस्या होती है, उन्‍हें पुदीने वाली छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ यूरिन इंफेक्‍शन को कम करती है। इसके अलावा प्यास लगना और स्किन संबंधी बीमारियों में भी छाछ पीना अच्छा हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source