Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बढ़ते फैट को करना हैं कंट्रोल तो घर पर ही करें ये 5 मिनट का वर्कआउट

अगर आपके पास भी जिम के लिए समय नहीं है तो आपके लिए खास 5 मिनट की एक्सरसाइज हम बता रहें हैं। 5 मिनट में आप अपने शरीर को फिट करने के साथ फैट को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

बढ़ते फैट को करना हैं कंट्रोल तो घर पर ही करें ये 5 मिनट का वर्कआउट
वर्कआउट और जिम जानें के लिए अगर आपके पास समय नहीं है तो क्या आप अपने शरीर को मोटापा की शिकार होने देंगे ? इस सवाल के जवाब में हर किसी का जवाब ना ही होगा लेकिन बिना जिम और वर्कआउट के कैसे आप अपने आपको फिट रख सकते हैं ?

Written by akhilesh dwivedi |Updated : February 28, 2019 1:18 PM IST

वर्कआउट और जिम जानें के लिए अगर आपके पास समय नहीं है तो क्या आप अपने शरीर को मोटापा की शिकार होने देंगे ? इस सवाल के जवाब में हर किसी का जवाब ना ही होगा लेकिन बिना जिम और वर्कआउट के कैसे आप अपने आपको फिट रख सकते हैं ? इस सवाल का जवाब हर किसी के पास नहीं रहता है।

अगर आपके पास भी जिम के लिए समय नहीं है तो आपके लिए खास 5 मिनट की एक्सरसाइज हम बता रहें हैं। 5 मिनट में आप अपने शरीर को फिट करने के साथ फैट को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है।

Also Read

More News

आपको 5 मिनट में 4 एक्सरसाइज करना है, इन एक्सरसाइजों के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही आप इन एक्सरसाइज को आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं 4 एक्सरसाइज और उनके करने के तरीके के बारे में....

स्क्वाट्स (हाथ और कंधे का व्यायाम)

अपने पैरों और कंधे को सबसे पहले खोलकर खड़े हो जाएँ और दोनों हाथों को सिर के पीछे कर लें।

अब पैरों को मोड़ते हुए बैठे। जैसे आप चेयर पर बैठते है उस तरह।

जितना हो सके उतना शरीर को नीचे की तरफ लेकर जाएँ। अपनी कमर इस अवस्था में सीधी रखें।

अब अपनी पहली अवस्था में आ जायें और शरीर और पैरों को एकदम सीधा कर लें।

पुशअप (हार्ट के लिए व्यायाम)

पुशअप अपने कंधों को सीधा रखते हुए सबसे पहले प्लैंक अवस्था में आ जायें।

आपके कंधे एकदम सीधे होने चाहिए, घुटने, पैर भी एकदम सीधे रखें।

अब अपने शरीर को धीरे धीरे नीचे लाएं और अपने कंधे और कोहनी को फिर मोड़ लें।

लेस्बियन महिलाएं क्यों हो जाती है मोटापा का शिकार ?

अपने कंधों को सीधा रखते हुए सबसे पहले प्लैंक अवस्था में आ जायें।

आपके कंधे एकदम सीधे होने चाहिए, घुटने, पैर भी एकदम सीधे रखें।

अब अपने शरीर को धीरे धीरे नीचे लाएं और अपने कंधे और कोहनी को फिर मोड़ लें।

अपनी पुरानी अवस्था में वापस आ जायें।

माउंटेन क्लाइंबर (वर्कआउट एट होम)

सीधा कंधा करते हुए सबसे पहले प्लैंक अवस्था में आ जाएँ।

अब अपने सीधे पैर को धीरे धीरे छाती की तरफ मोड़ते हुए लेकर आएं।

आपकी कमर और कूल्हे स्टिफ रहने चाहिए।

अब फिर अपने पैर को पुरानी अवस्था में लेकर जाए और यही प्रक्रिया फिर दूसरे पैर से भी करें।

लंजेस

अपने कंधों को एकदम सीधा कर लें और अपने हाथों को कमर पर रख लें।

अब अपने बाहिने पैर का एक बड़ा स्टेप आगे की तरफ लेकर जाएँ।

फिर पुरानी अवस्था में एकदम सीधा खड़े हो जाएँ।

यही प्रक्रिया दाहिने पैर के साथ भी करें।

जंप

अपने कंधों को सबसे पहले अपने शरीर के पास रखें।

अब जंप करें और दोनों पैरों को फैला दें और हाथों को एक साथ जंप करने के बाद ऊपर लेकर जाएँ।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फिर एकदम पुरानी अवस्था में आ जाएँ।

About the Author

... Read More