Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। एवोकाडो में मौजूद खास पौष्टिक तत्व भूख को नियंत्रित कर वजन कम करने में मददगार साबित होते हैं। मूलत: यह मैक्सिको का फ्रूट है। पर इसके पौष्टिक गुणों के कारण भारत में भी लोग इसे अपने आहार में शामिल कर रहे हैं।
एवोकाडो में 322 कैलोरी और 29 ग्राम फैट होता है। जिसके कारण इसमें अन्य फलों की तुलना में फैट की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन इस फल में मौजूद 20 ग्राम मोनोसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल तथा ब्लड शूगर को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं। साथ ही यह फल भूख को दबाने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसलिए इसे वजन कम करने वाला सबसे अच्छा फल माना जाता है।
एक शोध के अनुसार, एवोकाडो में मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो इंसुसिन प्रतिरोध, अधिक वजन और मोटापे का सबसे बड़ा कारण होता है। दिल के लिए लाभदायक मोनोसेचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत है। इससे अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) की मात्रा बढ़ जाती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने वाला बीटा सिटोस्टेरॉल होता है, जो भोजन से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।
[caption id="attachment_674812" align="alignnone" width="655"]
एवोकाडो में मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो इंसुसिन प्रतिरोध, अधिक वजन और मोटापे का सबसे बड़ा कारण होता है। दिल के लिए लाभदायक मोनोसेचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत है। © Shutterstock[/caption]
एक दिन में आधा एवोकाडो खाने वाले लोगों में खाने की इच्छा लगभग 40 प्रतिशत कम पाई जाती है। एवोकाडो में फाइबर, विटामिन ‘बी’ तथा एमिनो एसिड आपको भरेपन का एहसास दिलाते हैं। इसलिए तेलयुक्त खाद्यों के स्थान पर एवोकाडो का सेवन करने का प्रयास करें।
वर्कआउट से पहले एवोकाडो को लेने से यह सप्लीमेंट की तरह आपको ऊर्जा प्रदान करता है। एक साधारण से एवोकाडों में 20 से अधिक जरुरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा एक एवोकाडो में 250 कैलोरी, 10 ग्राम फाइबर और 15 ग्राम मोनोसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है। इसलिए वर्कआउट के लिए ऊर्जा पाने के लिए एवोकाडो का सेवन कीजिए।
यह भी पढ़ें – Weight loss : वजन कम करने में मददगार है जीरा पाउडर, इस तरह करें इस्तेमाल
एक अध्ययन के अनुसार, सब्जियों में मात्र 3 ग्राम मोनेासैचुरेडेट फैट कैरोटीनॉयड का अवशोषण पाने के लिए पर्याप्त होता है। कैरोटीनॉयड वजन और फैट कम करने से जुड़ा एक यौगिक है। और ड्रेसिंग के लिए सब्जियों का लाभ प्राप्त करने के लिए 20 ग्राम सैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा की आवश्यकता होती है। एक और अध्ययन के अनुसार, सलाद में एवोकाडो को मिलाकर तीन से पांच गुना अधिक कैरोटीनॉयड अवशोषण करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें - एक कप कॉफी देती है इतने सारे लाभ
एक चम्मच एवोकाडो तेल में लगभग 120 कैलोरी और 10 ग्राम मोनोसैचुरेटेड फैट होता है। इसके अलावा इसका हाई स्मोक पॉइट के कारण, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मुक्त कणों के बिना इसे तलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर आहार फैट जीन को अभिव्य क्ति को विनियमित करके आपके पेट के आसपास फैट को फैलने से रोकता है।