वजन घटाना है तो दिन में 4-5 बार खाने की बजाए 2 ही बार खाएं !

6 बार खाना खाने से नही बल्कि 2 बार में ही ज्यादा खाने से घटेगा जल्दी वजन !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 23, 2017, 2:01 AM

क्या आपने दिन में थोड़ा-थोड़ा खाने के फायदों के बारे में सुना है। हेल्थ एक्सपर्ट्स, डायटिशियन से लेकर डॉक्टर्स भी वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों और डायबिटीज़ के मरीज़ों को दिन में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाने की सलाह देते हैं। छोटेहेल्दी भोजन से मेटाबॉलिज़्म में मदद होती हैजो रक्त में शुगर का स्तर और लालच को नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह आपका पेट भर जाता है और आप दिनभर में कम कैलोरी लेते हैं। लेकिन ... यह सिर्फ महान सिद्धांत जैसा सुनाई दे सकता है लेकिन क्या आप जानते थे कि यह टिप वास्तव में उल्टी पड़ सकती है और आपका वजन बढ़ा सकती है।

मेरे जैसे कई लोग अपने वजन पर नज़र रखते हैं  और पूरे दिन में छोटे-छोटे मील खाने के नियमों का पालन करते हैं। लेकिन मैंने देखा कि इतना ध्यान रखने के बावजूद भी कुछ महीनों बाद मेरे वजन में कोई खास अंतर नहीं दिखा। जब मैंने अपने कैलोरी लेने का हिसाब-किताब एक डायरी में लिखना शुरु कियातो मैंने देखा कि हालांकि मैं थोड़ा-थोड़ा ही खा रहा था लेकिन दिनभर में मैं बहुत ज़्यादा कैलोरी ले रहा था और बहुत ज़्यादा खाना भी खा रहा था। अब मुझे समझ में आया कि यह टिप तभी काम करती है जब हम हेल्दी स्नैक्स खाते हैं और अपने कैलोरी इनटेक पर ध्यान देते हैं। वर्ना किसी दिन हम बहुत ज़्यादा खा लेते हैं और इस तरह ज़्यादा कैलोरी ले लेते हैं। वैसे भी वेट लॉस का मतलब ही कम कैलोरी से है।

यह पता चला है कि दो स्टडीज़ भी ऐसी हैं जो इस बात को साबित करती हैं। 2010 की एक स्टडी में उन 2 दावों को ग़लत साबित किया गया जो कहते हैं कि छोटे-छोटे भोजन के कारण वेट लॉस होता है। यह बताया गया कि एक दिन में कई बार खाना खाने से वेट लॉस में कोई खास मदद नहीं होती।1 प्राग में किए गए एक दूसरे अध्ययन में 54 लोगों पर ध्यान दिया गया जो कि टाइप 2 डायबिटीज़ के मरीज़ थे। इन लोगों को 2 समूहों में बांटा गया और एक ग्रुप को दिन में 6 बार थोड़ा-थोड़ा खाने को कहा गया छोटे भोजन या 2 बार बड़े भोजन खाने की सलाह दी गयी। इन दोनों तरह के भोजन में समान मात्रा में कैलोरी और माइक्रोन्यूट्रिंएंट्स थे। ऐसा देखा गया कि जो लोग केवल 2 बार खाना खा रहे थे उनका वेट लॉस अधिक हुआ। 2

हालांकि सिर्फ 2 बड़े भोजन खाना शायद थोड़ा मुश्किल लगेलेकिन हमेशा एक दिन में 3 सामान्य आकार के भोजन खाना बेहतर होगा। इससे न केवल आपको बार-बार स्नैक्स खाने का लालच नहीं आएगावहीं आप कम कैलोरी भी लेगें।

संदर्भ:

1. Cameron, J. D., Cyr, M. J., & Doucet, E. (2010). Increased meal frequency does not promote greater weight loss in subjects who were prescribed an 8-week equi-energetic energy-restricted diet. British journal of nutrition103(8), 1098-1101.

2.Kahleova, H., Belinova, L., Malinska, H., Oliyarnyk, O., Trnovska, J., Skop, V., … & Hill, M. (2014). Eating two larger meals a day (breakfast and lunch) is more effective than six smaller meals in a reduced-energy regimen for patients with type 2 diabetes: a randomised crossover study. Diabetologia57(8), 1552-1560.

Read this in English

अनुवादक:  Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.