... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 14, 2017 12:41 PM IST
जो धूप नहीं सेंकते उनकी तुलना में रोज़ाना धूप में टहलने वाले लोगों का बॉडी मास इंडेक्स कम होता है।© Shutterstock
क्या आपको सूरज किरणों से डर लगता है? लेकिन इस कारण को जानने के बाद से आप कभी भी ऐसा नहीं बोलेंगे। पहला कारण: सूरज की विटामिन डी से भरपुर किरणें लेने से आपका वजन घट सकता है। जर्नल फार्माकोलोजी और फार्माकोथेराप्युटिक्स के अनुसार जो सूरज की किरणें नहीं लेते उनके मामले में जो रोजाना ये किरणे लेते हैं उनका बॉडी मास इंडेक्स कम होता है। स्टडी के अनुसार कौनसे समय, किरणों की तीव्रता और कितनी देर तक आप ये किरणे लेते है, इन बातों का आपके वेट लॉस पर असर पडता हैं।1.
अगर आप रात को देर से सोएंगे तो आपका वजन घटने के लिये ये नुस्खा काम नहीं करेगा। जिन्होंने ये रिसर्च किया उन्होंने एक बात बताई की अगर सूरज के फैट पिघलने वाले ( हम अनुमान लगाते है) गुणधर्म का पूरा फायदा उठाना चाहते है, तो आपको सुबह जल्दी उठना होगा और आपको सुबह की जल्दी आनेवाली किरणें लेनी होगी। रिसर्च में ये साबित हुआ है की जितने घंटे किरणे लेने में देर होगा, उससे 1.28 बी एम आई बढ़ता है।
दूसरा कारण: दूसरी स्टडी 2014 में एडींबर्घ और साउथएम्पटन यूनिवर्सिटी में की गई। उसमे एक चूहे पर रिसर्च किया जिसमे पता चला की सूरज की किरणों से मोटापा और मेटाबोलिक सिंड्रोम के लक्षण कम हो जाते है। स्टडी में बताया गया है की अगर आप वजन घटाना चाहते है, तो मध्यम प्रमाण में सूरज किरणे या धूप सेंकना वजन घटाने के लिये सही है। जब सूरज के प्रकाश में होते है तो अपने शरीर से नायट्रिक ऑक्साइड निकलता है। इसका असर मेटाबोलिजम और कार्डिओवॅस्क्युल हेल्थ पर होता है। स्टडी के अनुसार ये अनुमान निकला की सूरज की किरणे मोटापा और मेटाबोलिक सिंड्रोम बढने नही देती है। 2.
मगर सूरज किरणे लेने के लिये सनस्क्रिन या किसी सुरक्षा के बगैर निकलना गलत बात है। ये टिप आजमाते समय सुबह की सूरज की किरणे सीमित मात्रा में लीजिये और दोपहर की किरणें मत लिजिये, नही तो स्किन कैन्सर होने का खतरा हो सकता है।
संदर्भ:
1.Reid, K. J., Santostasi, G., Baron, K. G., Wilson, J., Kang, J., & Zee, P. C. (2014). Timing and Intensity of Light Correlate with Body Weight in Adults. PLoS ONE, 9(4), e92251. http://doi.org/10.1371/journal.pone.0092251
2.Geldenhuys, S., Hart, P. H., Endersby, R., Jacoby, P., Feelisch, M., Weller, R. B., … & Gorman, S. (2014). Ultraviolet radiation suppresses obesity and symptoms of metabolic syndrome independently of vitamin D in mice fed a high-fat diet. Diabetes, 63(11), 3759-3769.
Read this in English
अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar
चित्र स्रोत: Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.