... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 7, 2017 1:29 PM IST
क्या आप कुछ ग्लूटेन-फ्री, शुगर-फ्री, फैट फ्री मिठाई खाना चाहते हैं, जिसे आप बिना पछताए खा सकते हैं? यहां हम बता रहे हैं एक ऐसा तरीका जिसे आप नाश्ते के लिए ट्राई कर सकते हैं। आप खजूर और तिल के लड्डू बना सकते हैं। आप इसमें भुनी हुई मूंगफली, खजूर और तिल के दाने मिला सकते हैं और यह कम कैलोरी, फैट-फ्री और ग्लूटेन-फ्री होता है। और क्या चाहिए, आप केवल 4 चीज़ों की मदद से इस हेल्दी लड्डू को तैयार कर सकते हैं और वो भी बहुत कम समय में।
खजूर या डेट्स डायटरी पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत हैं और वेट लॉस के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। अच्छे लड्डूओं के लिए, बीज निकाले हुए ताजे खजूर या ऑर्गैनिक खजूर का इस्तेमाल करें। मूंगफली मोनोसैचुरेटेड फैट और ओलिक एसिड( oleic acid) से भरपूर होता है, जो आपके दिल की सेहत को अच्छा बनाते हैं। क्या आप भी इन स्वादिष्ट लड्डूओं को बनाकर खाना चाहते हैं?, तो तरीका यह रहा।
सामग्री:
बनाने की विधि:
हल्की आंच पर तिल के दानों को सूखा भुनें। जब उनसे हल्की खुशबू आने लगे तो आंच से उतारकर उन्हें ठंडा करें। अब इसमें इलायची पाउडर लगाएं। खजूर को अच्छी तरह से मसल लें, फिर तिल के पाउडर को धीरे-धीरे इसमें मिलाएं। इस मिश्रण को 2 मिनट के लिए गूंथ लें। काजू मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर लड्डू बनाएं फिर उन्हें तिल के बीज में रोल करें। एक टाइट जार में तिल के लड्डू भरकर रखें और जब खाने का मन हो तब खाएं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.