डबल चिन से पाना है छुटकारा, तो बस पंद्रह मिनट करें ये व्‍यायाम

चिन के नीचे लटकी हुई एक्स्ट्रा चिन किसी के भी लुक को बिगाड़ देती है, वजन कम होने के बावजूद यह आपको फैटी लुक देती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप ये व्यायाम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 27, 2019 5:23 PM IST

व्‍यायाम संपूर्ण शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पर कई बार ऐसा होता है कि आप अपने शरीर पर तो ध्‍यान देते हैं, पर फेस पर ध्‍यान नहीं दे पाते। जिसकी वजह से डबल चिन नजर आने लगती है। डबल चिन अच्‍छे खासे लुक को भी खराब कर देती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका लुक आपकी बॉडी की तरफ फि‍ट दिखें तो अपने रूटीन में पंद्रह मिनट (Exercise to get rid of double chin) चेहरे के व्‍यायाम को भी दें।

क्‍यों हो जाती है डबल चिन

डबल चिन अकसर वजन बढ़ने के कारण होती है। जिन लोगों का चेहरा गोल होता है, उनमें यह समस्‍या ज्‍यादा दिखाई देती है। पर ऐसा नहीं है कि लंबे या अंडाकार चेहरे वाले लोगों को डबल चिन की समस्‍या नहीं होती। अगर आप अपने वर्कआउट के दौरान फेस के लिए कोई व्‍यायाम नहीं करते हैं, तब भी आपको यह डबल चिन की समस्‍या हो सकती है। इसके लिए आपको चेहरे के कुछ व्‍यायाम करने की जरूरत होती है।

डबल चिन से छुटकारा दिलाएंगे ये व्‍यायाम Exercise to get rid of double chin

पिजन फेस एक्‍सरसाइज

इस व्‍यायाम को करने के लिए आपको पिजन की तरह फेस बनाना है। इसमें अंगूठे और तर्जनी उंगली से अपने निचले जबड़े को दोनों ओर से पकड़ लें। इसके बाद अपने सिर को हल्‍का-हल्‍का आगे की तरफ झुकाएं। इसी अवस्‍था में लगभग पांच सैकंड रुकें। इसे आप तीन से पांच के सेट में कर सकते हैं। इससे आपके चिन के उस एरिया का व्‍यायाम होता है, जिसका अमूमन इस्‍तेमाल नहीं हो पाता। जिससे इस एरिया में एक्‍स्‍ट्रा फैट जमने लगता है।

एक्‍स और ओ की ध्‍वनि

यह ध्‍वनि भी आपकी डबल चिन को हटाने में व्‍यायाम का काम कर सकती है। इसके लिए आपको सामने देखना है। और सामने देखते हुए पहले एक्‍स और फि‍र ओ की ध्‍वनि निकालनी है। यह चिन का सबसे आसान व्‍यायाम है। आप इसे बारह-बाहर के सेट में तीन बार दोहराएं।

इन बातों का भी रखें ध्‍यान

डबल चिन की समस्‍या से बचने के लिए जरूरी है कि अपनी गर्दन का भी व्‍यायाम करते रहें।

खाते समय कैलोरी का ध्‍यान जरूर रखें। जरूरत से ज्‍यादा फैट न लें।

ताजी सब्जियां और दालों को अपने आहार में शामिल करें।

बैठते समय अपने पोश्‍चर का ध्‍यान रखें। कहीं आप गर्दन को बहुत ज्‍यादा धंसा कर तो बात नहीं करते। इससे भी आपका लुक बिगड़ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source