... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 30, 2019 9:11 AM IST
यह आसन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और अस्वास्थ्यकर भोजन के प्रभाव को नष्ट करता है। यह आसन पेट दबाव को बढ़ाता है ,जो प्लीहा और यकृत एनलार्ज्मेंट्स को कम कर देता है।
अनियंत्रित खानपान, नींद पूरी न होना, ठीक से व्यायाम न कर पाना और लिक्विड डाइट में कमी की वजह से पेट में गैस और कब्ज (yoga for constipation and gas) की समस्या हो जाती है। यह असल में पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत है। जिन लोगों को मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है, उन्हें यह समस्या ज्यादा परेशान करती है। पर घबराएं नहीं, योग में कुछ ऐसे आसन (yoga for constipation and gas) बताए गए हैं, जो आपकी पेट संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
कब्ज और गैस (yoga for constipation and gas) दोनों ही खतरनाक हैं। ज्यादातर लोग इसे बहुत लापरवाही से लेते हैं। भले ही यह एक आम समस्या है और किसी को कभी भी हो सकती है। पर अगर यह लगातार रहे तो स्वास्थ्य के लिए कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। जिससे पेट में अल्स, कोलन कैंसर और पाइल्स जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर गैस पास न हो पाए तो इससे मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द और कई अन्य तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में गैस बढ़ जाने पर मितली और उल्टी आने की परेशानी भी होने लगती है।
कब्ज का सबसे सामान्य लक्षण है कि आपका पेट पूरी तरह साफ नहीं हो पाता। काफी देर तक टॉयलेट सीट पर बैठे रहने के बावजूद आप फ्रेश नहीं हो पाते। अनियमित या कम मात्रा में मल त्याग, मल त्यागने में परेशानी, ऐंठन, छोटे या कठिन मल का पारित होना, पेट फूलना और पेट में दर्द कब्ज के सामान्य लक्षण हैं।
यह आसन शरीर से गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। हम में से ज्यादातर नियमित कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए यह एक आम परेशानी है। © Shutterstock
यह आसन शरीर से गैस को बाहर निकालने (yoga for constipation and gas) में मदद करता है। हम में से ज्यादातर नियमित कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए यह एक आम परेशानी है। यह आसन अपच/ मन्दाग्नि सहित कई पाचन संबंधी विकार को भी दूर करने में मदद कर सकता है । यह अम्लपित्त से राहत दिलाने में भी मदद करता है, जो की अपच के कारण ही होता है।
यह आसन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और अस्वास्थ्यकर भोजन के प्रभाव को नष्ट करता है। यह आसन पेट दबाव को बढ़ाता है ,जो प्लीहा और यकृत एनलार्ज्मेंट्स को कम कर देता है। यह आसन आंतो को भी मजबूत बनाता है। इस तरह से कब्ज की समस्या से राहत दिलाता में मदद करता है।
यह आसन आंतो को भी मजबूत बनाता है। इस तरह से कब्ज की समस्या से राहत दिलाता में मदद करता है। © Shutterstock
प्रदूषण में भी रहना है स्वस्थ, तो जरूर करें ये तीन योगासन
इन वजहों से जमा हो जाती पेट पर चर्बी, हर रोज अपनाएं ये उपाय
30 साल के हो गये हैं आप ? अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये पांच फूड