मसल्स बढ़ाने हैं तो ये vegan foods जरूर खाएं ! 

ये वेगन फूड्स पेट चर्बी कम बढायेंगे आपके मसल्स !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 28, 2017 11:16 AM IST

मसल्स बढ़ाने के लिये आप क्या क्या नहीं करते हैं ! मगर मसल्स बढ़ाने के लिये आप अगर वेगन फूड्स छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं तो आप गलत हैं | वेगन फूड्स प्रोटीन की कमी को पूरा कर वर्कआउट करने से आपके बाइसेप्स और ट्राइसेप्स बनाता हैं| और अगर आप पहले से ही वेगन हैं तो ये फूड्स आपके मसल्स बढ़ाने और शरीर को सही शेप देने में मदद करते हैं, ऐसा न्यूट्रिशनिस्ट काजल सम्मदार कहती हैं|

बीन्स

बीन्स सिर्फ स्वादिष्ट नहीं होते बल्कि इनसे आपको भरपूर मात्रा में फायबर, प्रोटीन्स और फायटोनुट्रिएंट्स मिलते हैं | अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में साबित हुआ हैं की बीन्स खाने से बैड कोलेस्टेरोल,दिल की बीमारी और डायबिटीस खतरा कम हो जाता हैं|

नट्स और बीज

वर्कआउट करने के बाद नट्स खाना सेहत के लिये सही है। इसमे फैटी एसिड्स होते है जो वर्कआउट के बाद मसल्स को रिकवर करते है। और आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। चिया, हेम्प और अलसी में होनेवाला ओमेगा 3 आपका वर्कआउट करने का पावर बढाता है। बादाम, और काजू आपको 6 ग्रैम प्रोटीन देते है। पी नट बटर आपको 8 ग्रैम प्रोटीन देते है। तो अब टोस्ट पर बटर लगाते वक्त फैट के बारे में ब बिल्कुल ना सोचे।

टोफू

एथेलिट का पर्फॉमंस बढाने के लिये टोफू एक बेहतर फूड है। टोफू में होनेवाला सोया प्रोटीन और फैट्स ज्यादा होते है और कार्ब्स कम होते है। आधा कप टोफू आपको 10ग्रैम प्रोटीन देता है। टोफू में होने वाला एंटीऑक्सिडेट्स आयसोफ्लेवोन्स  जो दिल की बीमारी, हड्डियों की बीमारी और कैन्सर होने का खतरा कम करता है। टोफू को थोड़ा फ्राई करे या टॉर्टिला में लपेट के खाएं।

संदर्भ:

Nutritional and health benefits of dried beans J Clin Nutr 2014 100: Supplement 1 437S-442S; First published online May 28, 2014. doi:10.3945/ajcn.113.071472

Read this in English

अनुवादक Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.