इन दिनों देशभर में ज़ोरदार बरसात हो रही है वह भी बरसात का मौसम खत्म होने के बाद। भारी बरसात से हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी तो प्रभावित होती ही है लेकिन साथ ही यह शारीरिक और मानसिक सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ा देती है। भारी बारिश और गड़गड़ाहट के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहने के लिए यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं:
टीवी या इंटरनेट पर लगातार मौसम का हाल पता करते रहें और रेडियो पर मौसम की रिपोर्ट सुनें।
मौसम के कारण उदासी को दूर करने के लिए गरमागरम खाना खाएं और गर्म पेय पदार्थ लें।
बिजली और मौसम की जानकारी देनेवाले ऐप डाउनलोड करें जैसे हमारे देश में एक्यूवेदर
You may like to read
(AccuWeather), वेदरबग (WeatherBug)।
घर छोड़ने से पहले आसमान और मौसम देखकर निकलें।
रेन गियर तैयार रखें।
भीगने के बाद गर्म पानी से स्नान करें।
सुरक्षित पानी पीएं।
अपने बच्चों को सुरक्षा से जुड़ी बेसिक बातें ज़रूर सीखाएं।
एलर्जी और फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए अपने घर को साफ रखें।
जब आप भारी बारिश और तूफान जैसी परिस्थितियों का अनुभव करें तो संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दें।
अगर आपके इलाके में बिजली काट दी जाती है तो रेफ्रिजरेटर और फ़्रीज़र डोर बंद रखें। इस तरह से आपका खाना ताज़ा रह सकता है।
बिजली कड़कने पर घर में इस तरह रहें सुरक्षित :
पानी या पानी के पाइप से बचें। शॉवर, स्नान, हैंड वॉस बेसिन के इस्तेमाल या कपड़े धोने से बचें। क्योंकि बिजली आपकी बिल्डिंग के नल और पाइपों के माध्यम से भी जा सकता है।
कॉर्डेड इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल उपकरण से बचें क्योंकि बिजली कॉर्ड से यात्रा कर
सकती है। कॉर्डलेस फोन सुरक्षित हैं। एक स्टडी में इस बात से इनकार किया गया कि, मोबाइल या बाकी कॉर्डलेस डिवाइस बिजली को आकर्षित करते हैं।
अगर आप घर पर नहीं हैं तो कार या ट्रक बिजली से बहुत अच्छी सुरक्षा प्रदान करता है।
खिड़कियां, दरवाजे, गैरेज, बालकनी से दूर रहें।
फर्श के बल ना लेटें या दीवारों से चिपककर ना खड़े हों। लाइटनिंग धातु की किसी भी चीज़ में उतर है। इसीलिए कंक्रीट की दीवार या फर्श भी एक माध्यम हो सकता है।
संदर्भ: [1] Althaus, C. W. (2006). Injury from lightning strike while using mobile phone: Mobile phones are not lightning strike risk. BMJ : British Medical Journal, 333(7558), 96.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.