
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 29, 2020 10:00 PM IST
Tips to makes Soap at Home: बार-बार हाथ धोएंगे, तो होगी कोरोना वायरस से बेहतर सुरक्षा, टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने बताया घर पर समय बिताने का सही तरीका
Tips to makes soap at home: कोरोना वायरस से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अभिनेत्री जूही परमार ने कोरोना वायरस के दौरान इस्तेमाल करने के लिए घर पर ऑर्गैनिक साबुन बनाने का तरीका सिखाया।(how to make organic soap at home in hindi)
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट जूही परमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “आज कोविड-19 के इस दौर में जहां साफ-सफाई रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो गया है, वहीं हम अपने लिए सही साबुन और सैनिटाइजर या उन सारी चीजों को ढूंढ़ने में अकसर संघर्ष करते रहते हैं, जो हमें रोगाणुओं से दूर रखें, तो यहां मैं तुलसी के कुछ पत्तों के साथ अपना ऑर्गेनिक, केमिकल रहित एलोवेरा साबुन बना रही हूं। इसके कई लाभ हैं। यह मुहांसों, दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने और मुलायम त्वचा पाने में आपकी मदद करेगी और साथ ही इससे स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करने में मदद मिलेगी। इसे घर पर बनाएं। आइए आपको बताती हूं कि इसे कैसे बनाते हैं।”
गौरतलब है कि अभिनेत्री ने इससे पहले, सैनिटाइजर और मास्क बनाने का तरीका भी बताया। साथ ही जूही ने इस साबुन की तस्वीर भी शेयर की।