Face Fat : चेहरे पर जमी चर्बी को कम करने के आसान उपाय

कुछ लोगों के चेहरे और ठुड्डी (chin) पर एक्स्ट्रा फैट जमा होने से चेहरा फूला और मोटा नजर आने लगता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ फेशियल फैट बर्निंग टिप्स को अपनाकर देखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 20, 2020 2:16 PM IST

कुछ लोगों का चेहरा बहुत फूला और मोटा नजर आता है। यह चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी बढ़ने के कारण होता है। शरीर के साथ ही चेहरे पर भी फैट जमा होता है, जिससे चेहरा बहुत मोटा दिखता है। आपका भी चेहरा फूला हुआ नजर आता है और चाहते हैं इस एक्स्ट्रा फैट को कम करना, तो नीचे बताए गए टिप्स की मदद से आप एक महीने में ही आकर्षक और स्लिम चेहरा (Tips to loose face fat) पा सकते हैं। इन उपायों से मांसपेशियां भी टोन होती हैं।

चेहरे के फैट को कम करने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके

चेहरे से एक्स्ट्रा फैट कम करने के टिप्स (Tips to lose face fat)

1.पोश्चर जांचें

कई बार लगातार गर्दन को आगे की तरफ झुकाकर रखने से भी डबल चीन की समस्या (Face Fat Reducing Tips) हो जाती है। इससे भी चेहरा मोटा दिखता है। जब भी बैठें अपनी गर्दन को सीधी रखें। इससे डबल चिन नहीं बनेगी।

2.कैलोरी ना लें अधिक

डाइट में अधिक कैलोरी शामिल करने से बचें। चेहरे को पतला करना चाहते हैं, तो प्रोटीन और मिनरल युक्त आहार का सेवन करें। आप चाहें तो किसी डाइटिशियन की राय ले सकते हैं।

Thighs Fat : जांघों और कूल्हों पर चर्बी चढ़ने से बिगड़ गई है शेप, तो करें ये तीन योगासन

3.एक्सरसाइज

वर्कआउट करने से आप शरीर के साथ ही चेहरे का भी फैट घटा सकते हैं। कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इससे चेहरे की मांसपेशियां पतली और टोन होती हैं।

4.फेसियल योग करें

चेहरे की मांसपेशियों में जमे फैट को कम करने के लिए फेसियल योगासन भी लाभदायक है। इससे मसल्स टोन होती हैं। चेहरा पतला नजर आता है।

5 . एक्स और ओ बोलें

एक्स और ओ 5-10 मिनट तक बोलें। इसे लगातार बोलने से चेहरे की सभी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं। इस एक्सरसाइज को प्रत्येक दिन 5-6 बार अवश्य करें।

फेस की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज व आसान उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source