Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

तेजी से लंबाई बढ़ाने के जबरदस्त और आसान तरीके, जरूर करें ट्राई

Tips to increase height: लंबे होने की ख्वाहिश हर किसी को होती है, लेकिन उनका क्या जिनकी हाइट कम है। परेशान नां हो, आप चाहें तो डायट और एक्सरसाइज (how to increase height) के जरिए अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, किसी भी टिप्स को नियमित रूप से फॉलो करेंगे तो ही फर्क नजर आएगा।

तेजी से लंबाई बढ़ाने के जबरदस्त और आसान तरीके, जरूर करें ट्राई
तेजी से लंबाई बढ़ाने के जबरदस्त और आसान तरीके, जरूर करें ट्राई।

Written by Anshumala |Updated : September 8, 2020 7:43 PM IST

Tips to increase height: कुछ लोग लंबे होते हैं, तो कुछ लोगों की हाइट नॉर्मल होती है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिनकी हाइट एवरेज से भी कम होती है। ऐसे में छोटी कद वाले अधिक हाइट वालों के बीच शर्मिंदगी महसूस करते हैं। कुछ लोगों में आत्मविश्वास की भी कमी होती है। लंबाई कम होना कोई बीमारी नहीं, बल्कि यह जीन पर निर्भर करता है। लंबा या छोटा होना, अनुवांशिक कारणों से होता है। आपके पेरेंट्स लंबे हैं, तो अधिकतर बच्चे भी लंबे होते हैं। शरीर का विकास एक खास उम्र तक ही होता है। वैसे, लंबे होने की ख्वाहिश हर किसी को होती है। लेकिन, उनका क्या जिनकी हाइट ही कम है। परेशान नां हो, आप चाहें तो डायट और एक्सरसाइज (how to increase height) के जरिए अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, किसी भी टिप्स को नियमित (tips to increase height) रूप से फॉलो करेंगे तो ही फर्क नजर आएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लंबाई बढ़ाने के लिए करें ताड़ासन (Yoga to increase height)

ताड़ासन का नियमित अभ्यास करने से लंबाई बढ़ाई जा सकती है, लेकिन इसका अभ्यास कम उम्र से ही शुरू कर देना चाहिए। आप चाहें कि 25 वर्ष की उम्र से लंबाई बढ़ाने वाले उपायों को अपनाएं, तो लाभ नहीं होगा। दरअसल, लंबाई ग्रोइंग और शारीरिक विकास होने के दौरान करें, तो ही लाभ हो सकता है। ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैर को आपस में मिला लें और दोनों हथेलियों को अपने बगल में रखें। शरीर को स्थिर रखें। अब दोनों पैरों पर अपने शरीर का वजन रखें। उसके बाद दोनों हथेलियों की उंगुलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाएं। हथेलियां सीधी रखें। सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचें, जिससे आपके कंधों और छाती में भी खिंचाव आएगा। साथ ही पैरों की एड़ी को ऊपर उठाएं। पैरों की उंगुलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखें। इस स्थिति में कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को वापस सिर के ऊपर ले आएं। इस आसन को प्रतिदिन 10-12 बार करें।

About the Author

... Read More