
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 22, 2020 9:21 PM IST
Tips to fight Tiredness : थकान के कारण, लक्षण और थकान से निपटने के 7 मंत्र
Tips to fight Tiredness in hindi: क्या आपको हर समय थकान महसूस होता है? ऑफिस पहुंचने के तीन- चार घंटे में ही महसूस होता है कि कोई एनर्जी ड्रिंक ली जाए। घर पर रहते हैं, तो घर के दो- चार काम निपटाने के बाद गहरी सांस लेते हुए अमूमन कह बैठते हैं कि मैं आज बहुत थक गया हूं। बच्चों के साथ जब तक खेलने की बारी आती है, तो आपकी हिम्मत जवाब दे जाती है। ये सारे लक्षण थकान के हैं। थकान आज की तेज भागती जीवनशैली की सबसे बड़ी समस्या है, जिसका इलाज समय पर करना बहुत जरूरी है।
यह संभव है कि पोषण की कमी, लंबे घंटों तक निरंतर काम करने, दिमाग पर हमेशा दबाव या पूरी नींद न ले पाने के कारण भी हमेशा व्यक्ति थका महसूस करता है। यह भी हो सकता है कि शरीर के भीतर कोशिकाओं की क्षति हो रही हो। अगर इस किस्म की थकान पर ध्यान न देकर इसका हल न किया गया तो आपके काम पर असर पड़ना तय है।
थकान दूर करने के आसान तरीके व दवा
फ्री रैडिकल्स कोशिकाओं के सामान्य कामकाज में बाधा डालते हैं और उन्हें कमजोर बना देते हैं। नतीजतन वक्त से पहले उम्र बढ़ने लगती है, प्रज्वलन व अपकर्षक रोग घेरने लगते हैं। वक्त के साथ- साथ बल और प्राणशक्ति का क्षय होना ही बुढ़ापे की प्रक्रिया है। उम्रदराज होने का संबंध शरीर की काम करने क्षमता में कमी से है और यह कोशिकाओं के अपकर्षण से होता है। यह एक संवेदनशील अवस्था है जब शरीर की कोशिकओं की टूट- फूट शुरू हो जाती है।
कोशिकाओं की अच्छी तरह से मरम्मत के लिए जरूरी है कि हम पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन, खनिज व एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करें। नए जमाने का खानपान व रहन- सहन हमारी जरूरत पूरी करने के लिए काफी नहीं है। भोजन संबंधी अस्वास्थ्यकर आदतों में रिफाइंड व प्रोसेस किया खाना शामिल हैं। ये थकान व रक्त में विषैलापन पैदा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप खून में ऊर्जा व कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।
Kids Health : बच्चों में थकान के कारण, दूर करने के उपाय
संतुलित पोषण, पूरक आहार और व्यायाम का उत्तम संयोजन उम्र बढ़ने की गति को कम करने में कारगर है। इनके साथ ही विटामिन, खनिज व एंटीऑक्सीडेंट भी बहुत जरूरी है, जो हमें सक्रिय व स्वस्थ बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर इनके सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं।
दबाव कम करें
कार्यस्थल के तनाव से निपटें
संतुलित आहार लें
अपनी खुराक में एंटीऑक्सीडेंट का सप्लीमेंट शामिल करें
शराब छोड़ें
नींद पूरी करें
योग, ध्यान व अन्य राहत पाने के तरीकों का प्रयोग करें।