Tips to Control Weigh Gain: कई दिनों से बंद हैं घर में? बढ़ रहा है वजन, तो इन तरीकों से करें वेट गेन को कंट्रोल

भागदौड़ और शारीरिक गतिविधियां कम हो गयी हैं। साथ ही लोग घर पर रहकर बहुत अधिक मात्रा में और बार-बार खाते भी रहते हैं। ऐसे में वेट लॉस प्लान फॉलो करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही वजन बढ़ भी सकता है। इसीलिए, हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए आइसोलेशन और क्वारंटाइन के इस दौर में फॉलो करें ये डायट टिप्स।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 25, 2020 6:40 PM IST

Tips to Control Weigh Gain: कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में लोगों की ज़िंदगी में कई बदलाव आए हैं। वायरस और इंफेक्शन से बचने के लिए लोगों नें खुद को घरों में बंद कर लिया है। सुरक्षा के लिहाज से यह एक अच्छा कदम है। लेकिन, इससे भागदौड़ और शारीरिक गतिविधियां कम हो गयी हैं। साथ ही लोग घर पर रहकर बहुत अधिक मात्रा में और बार-बार खाते भी रहते हैं। ऐसे में वेट लॉस(weight loss tips) प्लान फॉलो करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही वजन बढ़ भी सकता है। इसीलिए, हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए आइसोलेशन और क्वारंटाइन के इस दौर में फॉलो करें ये डायट टिप्स।(Tips to Control Weigh Gain in hindi)

प्लानिंग करें, भोजन से जुड़े नियम बनाएं-

एक्सपर्ट्स के अनुसार भोजन का समय निश्चित करें। इसके अलावा थाली मे क्या और कितनी मात्रा में(पोर्शन) रखना है यह भी तय करें। एक निश्चित समय सीमा के अंदर ही भोजन खत्म करना है, जैसे 20 मिनट में आप सामान्य गति से  जितना भोजन कर सकें, उतना ही खाएं। इससे, पोर्शन कंट्रोल होगा और  इस तरह आप खाद्य और अनाज की भी बचत कर सकेंगे।

Weight Loss With Ghee: तेज़ी से करना है वेट ल़ॉस तो, रोज़ करें घी का सेवन, जानें कैसे होते हैं घी खाने से सेहत को लाभ

धीमे-धीमे चबाकर खाना खाएं-

चबाकर भोजन खाने से ओवरइटिंग की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे, आपको कम मात्रा में खाकर भी संतुष्टि होगी। जिससे, ओवर इटिंग से बचने और वजन को कंट्रोल में रखने में मदद होगी।(Tips to Control Weigh Gain during coronavirus lockdown)

इसी तरह, जब भी कोई पैकेटबंद चीज़ खानी हो तो, उसे किसी प्लेट में निकालें और फिर खाएं। सीधे पैकेट से निकाल कर खाने से संभावना होती है कि आप अधिक मात्रा में खा लें। इस तरह बहुत अधिक कैलोरी, फैट और नमक-शक्कर जैसी चीज़ें आपके शरीर में पहुंच जाएंगी। जिनसे, वजन बेतहाशा बढ़ सकता है।

Weight Loss Tip: कम नींद से बढ़ता है मोटापा, इसीलिए लें भरपूर नींद और करें वेट लॉस

खाना खाने के बाद करें मेडिटेशन-

भोजन समाप्त करने  के बाद आधे घंटे रूके। फिर, किसी गतिविधि में हिस्सा लें। जैसे, घर में मेडिटेशन करें, टीवी देखें या फोन पर बातें करें। इससे, आपको और अधिक खाना खाने की इच्छा को कंट्रोल करने में मदद होगी। फिर भी, अगर आपको  लगता है कि आपका पेट नहीं भरा तो, थोड़ा-सा और खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source