क्या आपको है नाखून चबाने की आदत, फॉलो करें ये 5 टिप्स

कुछ ऐसे उपाय जिन्हें अपनाकर आप नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 30, 2018 4:21 PM IST

साफ-सुथरे नाखून आपकी सेहत के लिए तो ज़रूरी हैं ही वहीं यह आपके हाथों को खूबसूरत दिखाने का भी काम करते हैं। जहां कुछ लोगों को शिकायत है कि उनके नाखून अच्छी तरह बढ़ते नहीं वहीं कुछ लोग नाखून चबा-चबाकर उनका स्वरूप बिगाड़ देते हैं। बहुत-से लोग परेशान होने पर या फिर सोचते वक़्त नाखून चबाते हैं तो  जिन लोगों को नाखून चबाने की गंदी आदत होती है उन्हें अपनी इस आदत की वजह से कई बार दूसरों के सामने शर्मिन्दगी का सामना करना पड़ता है। तो क्या आपको भी है नाखून चबाने की आदत और आप इसे छोड़ना चाहते हैं तो आपके काम आ सकती हैं ये टिप्स।

  1. च्यूइंगम चबाएं- नाखून चबाने की आदत को छोड़ने के लिए आप च्यूइंगम चबा सकते हैं। इससे लंबे समय तक आपके हाथ आपके मुंह से दूर रहेंगे।
  2. हाथों को जोर से पकड़ें- नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए आप अपने हाथों को जोर से पकड़ सकते हैं या उन्हें अपनी जेब में डाल सकते हैं। एक अन्य उपाय यह है कि आप अपने हाथ में मोबाइल या और कुछ ओर सामान पकड़ सकते हैं। ऐसा रोजाना करने से आपकी ये गंदी आदत धीरे-धीरे छुट सकती है।
  3. समय पर नाखून काटें- आप अपने नाखूनों को ज्यादा मत बढ़ने दें। उन्हें तब ही काट दें जब वों बढ़ने शुरु हो जाएं। इसके लिए आप अपने बैग में एक नेल कटर रखें। आप अपने नाखूनों को सिर्फ नेल कटर से ही काटें किसी अन्य‍ वस्तु का इस्तेमाल ना करें।
  4. डार्क नेल पॉलिश लगाएं- अगर आप इस आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ दिनों के लिए आप अपने नाखूनों पर कोई डार्क और खराब स्मेल वाली नेल पॉलिश लगाना शुरु कर दें। एक उपाय यह भी है कि आप नाखूनों पर बादाम का तेल लगाएं जिससे वो ज्यादा चिकने हो जाते हैं और आपके मुंह में नहीं आएंगे।
  5. स्क्विज़ बॉल इस्तेमाल करें- कई बार लोग तनाव में आकर भी नाखून चबाने लगते हैं। इससे बचने के लिए आप तनाव गेंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे दबाने से आपको एक साथ दो लाभ होंगे। पहला आपको तनाव से ध्यान भटकाने में मदद मिलेगी। दूसरा इसे दबाते रहने से आपको नाखून चबाने का मौका नहीं मिलेगा।
  6. आर्टिफीशियल नेल लगाएं- किसी वजह से अगर आपके नाखूनों की सेप बिगड़ गई है तो आप उन्हें सुंदर दिखने के लिए आर्टिफीशियल नेल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप एक महीने तक ऐसा करें। ऐसा करने से आप नाखून नहीं चबाएंगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source