Weight loss: कितना भी कर लें वर्कआउट फिट रहना है तो जरूरी है इन 4 नियमों का पालन

Fitness tips: फिट रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट और डाइट ही नहीं अन्य कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। इस लेख में हम आपको 4 ऐसे नियमों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको फिट रहने या बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 21, 2022 7:54 PM IST

Tips to lose weight: जब भी फिट रहने या वेट लॉस करने का विचार आता है, तो हम एक्सरसाइज और डाइट के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल काफी बदल गई है और उसके अनुसार ही शरीर की फिट रहने के लिए जरूरत भी बदल गई हैं। बहुत से लोगों ने यह महसूस भी किया है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करके और रसही डाइट लेने के बाद भी कुछ लोग अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं और इस कारण से उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। दरअसल, शरीर के वजन को कंट्रोल रखने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना और सही डाइट लेना ही काफी नहीं है, बल्कि अन्य कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। इस लेख में हम आपको 4 ऐसे नियमों के बारे में बताने वाले हैं, जो फिट रहने और शरीर के बढ़े हुए वजन को कम करने में आपकी मदद करेंगे। (How to reduce weight)

1. सुबह लें प्रोटीन डाइट

बहुत से लोगों को सुबह के समय खाना खाने की आदत नहीं होती है और वे यही सबसे बड़ी गलती करते हैं। ब्रेकफास्ट हमारे मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट करने के लिए बहुत जरूरी होता है। साथ ही सुबह के समय प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए, जिससे आपको शरीर का वजन कम करने में मदद मिलेगी। अगर आप भी सुबह का खाना छोड़ देते हैं, तो आज से ही यह आदत बदल लें।

2. खाली पेट चाय न पीएं

खाली पेट चाय पीना आपके स्वास्थ्य की दुश्मन है। पहली बात तो हमें जितना हो सके दिन में भी चाय को एवॉइड करना चाहिए, साथ ही जब भी चाय पीएं तो उसमें चीनी की मात्रा कम से कम रखें। लेकिन अगर आपको सुबह के समय चाय पीने की आदत है, तो इस आदत को छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट चाय आपके पाचन व मेटाबॉलिज्म दोनों की गंभीर रूप से प्रभावित करती है, जिससे आपको वजन कम करने में काफी परेशानी हो सकती है।

3. नींद पूरा लेना है बहुत जरूरी

फिट रहने के लिए पूरी नींद लेना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। अगर आपको देर रात तक जागने या फोन यूज करने की आदत है, तो आपको यह आदत जल्द से जल्द छोड़नी होगी। अगर आप वजन से परेशान हैं, तो अपने शरीर को पूरी नींद दें। लेकिन पूरी नींद का मतलब यह नहीं की आप सुबह देर सोएं। आपको रात को जल्दी बिस्तर लेना है, ताकि आप नींद पूरी करके भी सुबह उठ सकें।

4. डिनर में लें लाइट डाइट

काफी लोगों को यह गलती करते देखा गया है कि वे सुबह से शाम तक डाइट को फॉलो करते हैं, लेकिन भूख के कारण रात को भारी खाना खा लेते हैं। जिन्हें वजन कम करना है सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि किसी को भी रात के समय भारी खाना नहीं खाना चाहिए, ऐसा करने से वजन बढ़ने के साथ-साथ अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source