Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल ऑफिसेज में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नाइट शिफ्ट (night shifts) करती हैं। रात की शिफ्ट में काम करना महिलाओं के लिए काफी परेशानी भरा होता है। एक तरह सुरक्षा की चिंता तो दूसरी तरफ घर-परिवार का ख्याल। एक शोध में कहा गया है कि रात में जो लोग काम करते हैं, उनमें दिल से संबंधित रोग, मोटापे, अनिद्रा, एसिड रिफलक्स आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर, महिलाओं को अधिक समस्या हो सकती है। एक दूसरे शोध में यह बात समाने आई है कि नाइट शिफ्ट (health risks of night shifts) में काम करने वाली महिलाओं में कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है।
लंबे समय तक नाइट शिफ्ट में काम करने से महिलाओं में कैंसर होने की आशंका 19 फीसदी तक बढ़ जाती है। नाइट शिफ्ट में काम करने से स्किन कैंसर होने की आशंका 41 फीसदी, ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका 32 फीसदी और पेट में कैंसर होने की आशंका 18 फीसदी ज्यादा होती है।
1 नाइट शिफ्ट करती हैं, तो लगातार हेल्थ चेकअप करवाती रहें।
2 हॉस्पिटल की नर्सें भी नाइट शिफ्ट में काम करती हैं। उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका दिन में काम करने वाली नर्सों की अपेक्षा 58 फीसदी ज्यादा होती है। शिफ्ट बदलवाती रहें।
3 बॉडीक्लॉक के अनुरूप व्यक्ति को रात के समय अच्छी नींद लेनी जरूरी है। अगर आप रात में काम करती हैं, तो दिन में नींद की खुराक को पूरी करें। इससे आप रात में जागकर काम कर सकेंगी। एक्टिव भी रहेंगी।
वूमेंस डे 2019 : खुद को रखना है स्वस्थ और स्ट्रेस फ्री, तो फॉलो करें ये ईजी टिप्स
4 अपने खानपान का भी ख्याल रखें। कॉफी कम पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी होने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। फिर आप रात भर काम करके आने के बाद दिन में पर्याप्त सो नहीं पाएंगे।
5 एक बार में अधिक खाने की बजाय कम गैप में कम-कम खाएं। रात में जंक फूड खाने से बचें। हेल्दी खाने से शरीर को पोषण भी मिलेगा।
6 नाइट शिफ्ट में सिट्रिक एसिड और पानी युक्त फलों का सेवन अधिक करें। काम करने से दो से तीन घंटे पहले इनका सेवन करें, जिससे आप हाइड्रेटेड रहेंगी और स्ट्रेस नहीं बढ़ेगा।
7 मेवे खाना भी एक बेहतर आइडिया हो सकता है। ऊर्जा तो मिलेगी ही साथ ही मेवे खाने से आपकी भूख भी शांत होगी।
8 प्रतिदिन 20 मिनट व्यायाम आपको फिट रखने के लिए पर्याप्त है।