Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Tips for Weight Loss: नए साल पर तेजी से वजन कम करने के लिए अपनाएं ये वेट लॉस टिप्स

घर बैठे-बैठे बढ़ गया है वजन, तो न्यू ईयर पर ठान लें कि आपको वजन कम करना ही है। इसके लिए आपको वजन कम करने के लिए कुछ वेट लॉस लक्ष्यों को निर्धारित करना होगा। जानें, कौन-कौन से हैं वे टिप्स (Tips for Weight Loss in Hindi) और लक्ष्य...

Tips for Weight Loss: नए साल पर तेजी से वजन कम करने के लिए अपनाएं ये वेट लॉस टिप्स
Tips for Weight Loss: नए साल पर तेजी से वजन कम करने के लिए अपनाएं ये वेट लॉस टिप्स।

Written by Anshumala |Updated : January 5, 2021 2:44 PM IST

Tips for Weight Loss in Hindi: नए साल (New Year 2021) की शुरुआत हो चुकी है। बीता साल सबके लिए काफी बुरा रहा। कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याओं से लोगों का सामना हुआ है। कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन ने वर्क फ्रॉम होम का कल्चर शुरू किया। बाहर आना-जाना बंद होने से लोगों को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। जो लोग जिम जाकर वर्कआउट करते थे, वजन कम करने के लिए घंटों मेहनत करते थे, उन्होंने दोबारा वेट गेन (Weight Gain) कर लिया। यहां तक कि जो दुबले-पतले थे, उन्होंने ने भी पेट, कमर के पास वजन बढ़ने की समस्या झेली। परेशान होने की जरूरत नहीं। आप इस नए साल पर कुछ लक्ष्यों को निर्धारित करके एक बार फिर से परफेक्ट बॉडी पा सकते हैं। इस साल वजन कम करने का न्यू ईयर रेजोल्युशन लिया है, तो कुछ खास टिप्स और नियमों का सख्ती से पालन (Weight Loss Tips for New Year) करना होगा।

बीएमआई को जानकर वेट लॉस प्लान अपनाएं

आपका बॉडी मास इंडेक्स आपके सही वजन को बताता है। इसे जानने के लिए आपके शरीर के कुल किग्रा वजन को अपने शरीर की कुल मीटर लंबाई से भाग कर दें। इससे आपको आपका बीएमआई पता चल जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपका वजन सही है, ज्यादा है या आप मोटापे के शिकार हैं।

लक्ष्य निर्धारित कर फोकस करें उस पर

जब आपको बीएमआी के बारे में जानकारी हो गई है तो अपने वजन को लेकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें। इसके लिए आप निश्चित करें कि आपको कितना वजन घटाना (Tips for Weight Loss in Hindi) है और कितने समय में। शुरुआत में लक्ष्य कम रखें और समय के साथ इसे बढ़ा लें।

Also Read

More News

वजन कम करने के लिए बनाएं प्लान

वजन घटाने के लिए समय के साथ योजना बनाएं। कई बार लोग सही योजना नहीं बनाते जिससे उनके लक्ष्य पूरे नहीं होते हैं। इसलिए ऐसी योजना बनाएं जिससे आप स्वस्थ तरीके से वजन कम कर पाएं।

वेट लॉस डाइट प्लान करें गंभीरता से फॉलो

स्वस्थ तरीके से वजन कम करने के लिए जरुरी है कि आप स्वस्थ डाइट का पालन करें। इसके लिए एक संतुलित डाइट प्लान बनाएं। वजन कम करने के लिए भूलकर भी भोजन नहीं छोड़े। इससे आपका मेटाबॉलिज्म कम हो जाएगा।

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करना भी है जरूरी

स्वस्थ तरीके से वजन कम करने के लिए व्यायाम करना बेहद जरुरी है। इसलिए एक हेल्थी एक्सरसाइज रुटीन का पालन करें। आप एरोबिक्स, जुम्बा या वेट ट्रेनिंग भी कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Post Pregnancy Weight Loss : डिलीवरी के बाद वजन तेजी से कम करने के 5 उपाय

About the Author

... Read More