लॉकडाउन में जब करें फ्रीज़र में खाना स्टोर, तो फॉलो करें ये टिप्स

ढेर सारा सामान खरीदने क साथ उसे ज़्यादा दिनों तक फ्रेश रखना और ख़राब होने से बचाना भी एक बड़ी चुनौती है। इसीलिए, जब आपको फ्रिज़ में सामान स्टोर करना हो तो, इन टिप्स को फॉलो करें। इससे, आप अनाज और फल सब्ज़ियों को ख़राब होने से बचा सकेंगे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 1, 2020 12:34 AM IST

Storing food during Lockdown: लॉकडाउन (Lockdown) में दुकानों पर बार-बार जाना संभव नहीं है। इसीलिए, लोग अपने लिए और अपने परिवार के लिए कई हफ्तों का राशन खरीद रहे हैं। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) के लिहाज से यह एक बहुत अच्छा फैसला है कि आप अपनी ज़रूरत का सामान थोड़ी ज़्यादा मात्रा में खरीदकर रख लें। (Storing food during Lockdown)

लेकिन, समस्या तब आती है जब, फल, सब्ज़ियों और अन्य खाने-पीने की चीज़ों को स्टोर करना होता है। ढेर सारा सामान खरीदने के साथ उसे ज़्यादा दिनों तक फ्रेश रखना और ख़राब होने से बचाना भी एक बड़ी चुनौती है। इसीलिए, जब आपको फ्रिज़ में सामान स्टोर करना हो तो, इन टिप्स को फॉलो करें। इससे, आप अनाज और फल सब्ज़ियों को ख़राब होने से बचा सकेंगे। (Tips for stocking food during Lockdown)

लॉकडाउन में यूं करें फ्रिज़ में खाना स्टोर (Tips for Storing food during Lockdown in hindi):

चुनें सही स्टोरेज बॉक्स:

फ्रिज़ और फ्रीज़र में सामान रखने का तरीका सही होने के साथ, स्टोरेज़ के लिए सही बॉक्स का इस्तेमाल करना भी ज़रूरी है। प्लास्टिक के डिब्बों की बजाय स्टील के डिब्बे में सामान भरकर स्टोर करें। (Storing food during Lockdown)

कटी हुई सब्ज़ियां करें स्टोर

बाज़ार से सब्ज़ियां लाने के बाद उन्हें अच्छी तरह चेक करें। कई बार सब्ज़ियों का कुछ हिस्सा सड़ा हुआ या सूख जाता है। उस हिस्से को काटकर निकाल दें। इससे, सब्ज़ियों को सड़ने से बचाने और उन्हें ज़्यादा दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं। काटने के बाद सब्ज़ियों किसी अल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर फ्रीज़र में रखें।

सब्ज़ी मसाला बनाकर करें डीप फ्रीज़

टमाटर जैसी चीज़ें फ्रिज़ में भी 10 दिन से अधिक समय तक नहीं टिकतीं। इसीलिए, जब लगे कि टमाटर गल रहे हैं या ख़राब हो सकते हैं। तो,  उन्हें पीसकर प्यूरी बनाएं। इसे,  तेल का तड़का लगाकर पकाएं। फिर, इस मसाले को ठंडा होने के बाद फ्रीज़र में रख दें।

फ्रिज़र में रखें फ्रोज़ेन फूड

बर्गर पैटी, हरी मटर और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीज़ें जिन्हें हम बच्चों के लिए अक्सर स्टोर करते हैं। उन्हें, ज़्यादा समय तक टिकाने के लिए फ्रिज़ ट्रे की बजाय फ्रीज़र में रखें। इससे, वे कई हफ्तों तक फ्रेश रहेंगे।

बनाएं लिस्ट:

अब जब आपने अपनी ज़रूरत की चीज़ों को अच्छी तरह स्टोर कर रहे हैं। तो, साथ ही ध्यान रखें कि उन्हें समय पर इस्तेमाल भी करें। इसके लिए अपने फ्रिज़ पर या आसपास एक लिस्ट चिपकाएं। इसमें,  लिखें कि आपने कितने दिन का सामान स्टोर किया है। आप उसे कब और कैसे इस्तेमाल करने वाले हैं और कौन-सी चीज़ कब तक टिकेगी। इस तरह, एक्सपायरी डेट से पहले आप सभी चीज़ों को कूकिंग में  इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्या फ्रोज़ेन और कैन्ड वेजिटेबल्स ताज़ी सब्ज़ियों से ज़्यादा पौष्टिक होती हैं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source