मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए 5 ईजी वेट लॉस एक्सरसाइजेज 

मोटापा कई रोगों का जड़ है। ऐसे में इन रोगों से बचने के लिए आप कुछ आसान एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। कुछ ऐसे एक्सरसाइजेज (Exercises for weight loss in hindi) जिन्हें आप बिना जिम गए ही आसानी से कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 15, 2020 5:36 PM IST

Exercises for obese people: मोटापा (Obesity) कई रोगों का जड़ होता है। हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, याद्दाश्त कमजोर होना, जोड़ों में दर्द (Joint pain), हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल आदि का खतरा बढ़ जाता है। आपको भी लग रहा है कि आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है या आप पहले से ही मोटापे (Obesity) की समस्या से ग्रस्त हैं, तो आज से ही वजन कम करने (weight loss) का काम शुरू कर दें। आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए, जो तेजी से शरीर में जमी चर्बी यानी फैट गलाते हैं। इन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर या पार्क में भी इन सभी एक्सरसाइज को किया जा सकता है। हम आपको 5 ईजी वेट लॉस एक्सरसाइजेज (Weight loss exercises) के बारे में बता रहे हैं, इनके नियमित अभ्यास से आप (Exercises for weight loss in hindi) मोटापा को कम कर सकते हैं...

मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए 5 ईजी एक्सरसाइज 

1 साइकिलिंग से घटाएं मोटापा

मोटापा तेजी से कम करने के लिए साइकिल चलाना शुरू कर दें। मोटापा हार्ट अटैक आने, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, डायबिटीज जैसे रोगों को बढ़ाने का मुख्य कारण होता है। चाहते हैं कि आपको कम उम्र में ये रोग ना हों, तो आज से ही रोज साइकिल (Exercises for obese people) चलाना शुरू कर दें। साइकिल चलाने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। साथ ही पैरों और जांघों के फैट बर्न होने से वे दोबारा शेप में आएंगे।

2 रोज सुबह 30 मिनट करें रनिंग 

दौड़ने से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं। इससे हड्डियों और मांशपेशियों को मजबूती मिलती है। शरीर लचीला बनता है। शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से बना रहता है। हार्ट अपना काम प्रॉपर तरीके से करता है।

3 मोटापा कम करना है तो जॉगिंग भी है जरूरी

चाहे मोटापे से ग्रस्त लोग हों या दुबले-पुतले लोग, हर किसी को जॉगिंग करनी चाहिए। यह तेजी से वजन कम करने और फिट रहने में मदद करती है। जॉगिंग आसानी से कैलोरी बर्न करती है। सुबह के समय 30 मिनट जॉगिंग करना सबसे बेहतर माना गया है। इससे आप कई रोगों से बचे भी रह सकते हैं।

4 एरोबिक्स से घटाएं वजन

मोटे होने पर हेवी वर्कआउट करना आसान नहीं, ऐसे में आप एरोबिक्स और डांस का अभ्यास करें। इससे आपका शरीर पूरी तरह से मूव करता है। जुम्बा, एरोबिक्स, कोई भी डांस फॉर्म या वेट ट्रेनिंग का अभ्यास दिन में 15 से 20 मिनट जरूर करें।

5 स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी जरूरी है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। शरीर को ताकत मिलती है। शरीर के सभी अंग सही तरीके से अपना कार्य कर पाते हैं।

Peanuts for Weight Loss: क्या मूंगफली खाने से वजन होता है कम?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source