
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 10, 2020 9:18 AM IST
Mother’s Day 2020: मदर्स डे पर अपनी मां की सेहत का रखें यूं ख्याल।
Mother’s Day 2020: हर साल 'मदर्स डे 2020' या 'मातृ दिवस' मई महीने के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में इस बार मदर्स डे कल यानी 10 मई को मनाया जाएगा। मदर्स डे कई देशों में अलग-अलग दिन और तारीखों में सेलिब्रेट किया जाता है। 'मदर्स डे' सभी मांओं को समर्पित एक स्पेशल दिन है। एक बच्चे को जन्म देने से लेकर उसके बड़े होने तक एक मां उसकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ती। एक मां बिना किसी उम्मीद के हमेशा अपने बच्चे को प्यार, दुलार, आशीर्वाद, सुरक्षा, सेहत देना जानती है। ऐसे में मदर्स डे पर अपनी मां को स्पेशल फील (Tips for mother care) कराने के लिए बच्चों को भी कुछ ना कुछ करना चाहिए।
हालांकि, इस लॉकडाउन में आप अपनी मां को बाहर तो नहीं ले जा सकते, तो घर पर ही आपको कुछ खास प्लान करना होगा। आप खुद से गिफ्ट्स और कार्ड्स बनाकर देने के अलावा अपनी मां को कुछ यूं स्पेशल फील (Tips for mother care) करा सकते हैं।
लॉकडाउन का समय हो या फिर सामान्य दिन, एक मां का सारा समय घरे और परिवार की देखभाल में ही बीत जाता है। उसे अपने ऊपर ध्यान देने का समय नहीं मिलता। कभी घुटने में दर्द, कभी कमर दर्द। ऐसे में मदर्स डे के दिन अपनी मां को सिर्फ आराम करने दें। आपको अपनी मां की सेहत का ख्याल है, तो उनके लिए स्पेशल डाइट चार्ट बनाएं। इसके लिए किसी डायटिशियन से सलाह ले सकते हैं। नाश्ता, लंच, डिनर में कुछ स्पेशल बनाएं। अगर मां की फेवरेट डिश बनाएंगे, तो बहुत खुश होगी। उनके सिर, हाथ, कमर, पैर की मालिश करें, ताकि उनका सारा दर्द दूर हो जाए।
आपकी मां की जितनी उम्र है उनके अनुसार उनका डेली का डायट (Tips for mother care) चार्ट तैयार करें। इसके लिए किसी डायटिशियन की मदद लें। मां को यदि कोई शारीरिक समस्या है, तो इस बारे में पहले ही डायटिशियन को बता दें ताकि वह उसी अनुसार डायट चार्ट में शामिल करने वाली चीजों को आपके साथ शेयर कर सके। अक्सर मांएं सबको खिलाकर खुद कम खाती हैं। ऐसा आपके घर में भी होता है, तो बिल्कुल भी ना होने दें। 40 की उम्र के बाद हर महिला को डाइट में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, आयरन आदि से भरपूर चीजों को शामिल करना जरूरी है। दाल, अनाज, दूध, दही, सलाद, हरी सब्जियां, फल, जूस का सेवन करना बेहद जरूरी है।
यदि आप अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए हर दिन एक्सरसाइज और वर्काउट करते हैं, तो बढ़ती उम्र में भी मन-मस्तिष्क की शांति के लिए योग, मेडिटेशन करना जरूरी है। लॉकडाउन में आप जब वर्कआउट कर रहे हैं, तो अपनी मां को भी मेडिटेशन या योग करने के लिए मनाएं। कुछ ऐसे एक्सरसाइज चुनें जिसे वो आसानी से कर सकें। कई ऐसे ऐप्स हैं, जो आपको घर बैठे योग सेशन और मेडिटेशन करने में मदद करेंगे।
हैप्पी मदर्स डे 2019: मदर्स डे हिस्ट्री में जानें 6 खास बातें
बढ़ती उम्र में प्रत्येक 6 महीने पर बॉडी चेकअप (Tips to care of your mother) करवाते रहना चाहिए। खासकर 40 वर्ष की उम्र के बाद आंखों, हड्डियों, यूटरस, हार्ट से संबंधित चेकअप जरूरी हो जाता है। कोरोनावायरस के कारण इस समय बुजुर्गों को अधिक अलर्ट रहना चाहिए। अपनी मां की सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें।
एक मां अपनी तकलीफों को कभी भी जाहिर नहीं होने देती है। कोविड-19 काल में बुजुर्गों में डर, तनाव और चिंता का बढ़ना जायज है। इस मातृ दिवस पर विशेष करना चाहते हैं, तो अपने पेरेंट्स के साथ बैठकर बातें करें। उनके साथ हंसी-मजाक करें, गेम खेलें। अपनी बुजुर्ग मां को हौसला दें और कहें कि सबकुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा। डरने या चिंता करने की बात नहीं। उन्हें इमोशनल सपोर्ट दें।
कोविड-19 लॉकडाउन के कारण सभी ब्यूटी पार्लर बंद हैं, ऐसे में आप अपनी मां को घर पर ही पार्लर वाला ट्रीट दें। पेडिक्योर, मैनीक्योर करें। फेस मास्क, हेयर मास्क, बॉडी मसाज देकर उन्हें रिलैक्स और रिजुवनेट करें। यदि आपने हेयर कटिंग का कोर्स किया है, तो मां के बालों को कोई खूबसूरत सा स्टाइल भी देकर उन्हें यंग फील करा सकते हैं।
यदि आपको खाना बनाना आता है, तो अपनी मां के लिए मदर्स डे पर बनाएं स्पेशल रेसिपी। उनके लिए कोई सिग्नेचर डिश बनाएं। आप उनका फेवरेट स्वीट डिश या केक बनाकर भी इस दिन को स्पेशल कर सकते हैं। हां, जो भी बनाएं उसमें पौष्टिक तत्वों को भरपूर शामिल करें। ऐसी अनहेल्दी चीजें ना बनाएं, जो उनकी सेहत ही खराब कर दे। साथ में सबलोग डिनर करें।