गंजापन, सफेद, झड़ते बालों की समस्या दूर करने के लिए दिन में दो बार करें यह आसन, पाएं 6 महीने में पॉजिटिव रिजल्ट

क्या आपके बाल काफी गिर रहे हैं? यदि इसका जवाब हां है, तो आप अपने नाखूनों को रगड़ना (Nails rubbing) शुरू कर दें। नाखूनों को रगड़ने से बालों का विकास होता है। इस प्रक्रिया को बालायाम योग (Balayam Yoga) कहते हैं। बालायाम का अर्थ होता है बालों का व्यायाम। जानें, बालायाम करने का सही तरीका और फायदे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 14, 2020 9:19 PM IST

Tips for Healthy Hair: क्या आपके बाल काफी गिर (Hair fall problem) रहे हैं? क्या बालों की चमक, मजबूती, थिकनेस कम होती जा रही है? यदि इन सबका जवाब हां है, तो आप अपने नाखूनों को रगड़ना (Nails rubbing) शुरू कर दें। समझ नहीं आया कि नाखूनों को रगड़ने से बालों को क्या फायदा होगा? तो हम आपको बताते हैं। दरअसल, जब आप अपनी उंगलियों के नाखून एक-दूसरे से रगड़ते हैं, तो बाल चमकीले और मजबूत (Nail rubbing exercise for hair fall) होते हैं। यदि आपको यह सलाह बेकार लग रही है, तो कुछ दिन जरूर ट्राई करके (Balayam yoga for healthy hair) देखें।

नाखूनों को रगड़ने से बालों का विकास होता है। नाखूनों को रगड़ने की इस प्रक्रिया को बालायाम योग (Balayam Yoga) कहते हैं। बालायाम का अर्थ होता है बालों का व्यायाम (Exercise)। जिनके बाल असमय सफेद हो रहे हैं, उन्हें भी इसका अभ्यास करना फायदेमंद (Balayam Yoga Benefits) होता है। इस योग को करना बहुत (Yoga for healthy hair) आसान है। आपको सिर्फ अपने दोनों हाथों की उंगलियों के नाखूनों को आपस में रगड़ना होगा।

कितनी देर करें बालायाम का अभ्यास (Balayam yoga for healthy hair)

बालायाम योग का अभ्यास आप हर दिन कर सकते हैं। इसे 10 मिनट करना ही काफी है। गंजे हुए सिर पर बालों को दोबारा से उगाने का बेहद ही आसान और कारगर योग है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बालों का टूटना-झड़ना कम होता है। स्कैल्प से रूसी का सफाया होता है। इसके लिए आप अपने दोनों हाथों के अंगूठों को छोड़कर बाकी चारों उंगलियों को आपस में मिलाकर रगड़ें। माना जाता है कि अंगूठे को रगड़ने से चेहरे पर बाल विकसित होने लगते हैं।

बालायाम योग कैसे करें?

इस योग को करने के लिए सीधे बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को सीने के पास लाएं। उंगलियों को अंदर की तरफ मोड़ें और नाखूनों को आपस में सटाते हुए एक-दूसरे पर रगड़ें। चाहते हैं कि जल्दी परिणाम नजर आए, तो हर दिन 8 से 10 मिनट इस योग का अभ्यास जरूर करें। यदि आप लगातार 3-5 महीने इस प्रक्रिया को फॉलो करेंगे, तो रिजल्ट (Balayam yoga result time) जरूर नजर आएगा। इससे बाल गिरने कम हो जाएंगे और गंजे हुए सिर के हिस्से पर बाल 7-9 महीने के बाद उगने शुरू हो जाएंगे।

बालों के लिए बालायाम के फायदे (Benefits of balayam for hair)

जब आप अपने नाखूनों को रगड़ते हैं, तो बालों के विकास में मदद मिलती है। गंजेपन (Baldness) की समस्या को कम करता है। बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है। बालों का झड़ना कम होता है। बाल असमय सफेद नहीं होते हैं। नाखूनों के नीचे तंत्रिका-अंत (Nerve endings) हैं। ऐसे में नाखूनों को रगड़ने से ये तंत्रिका-अंत मस्तिष्क को डेड हेयर फॉलिकल्स को दोबारा से पुनर्जीवित करने के लिए संकेत भेजने में मदद करता है। दिमाग को उत्तेजित करता है।

किसे नहीं करना चाहिए बालायाम योग

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है और जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, उन्हें बालायाम योग करने से बचना चाहिए। इससे गर्भाशय में संकुचन (uterine contraction) और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। गर्भाशय में संकुचन होने से डिलीवरी के समय परेशानी आ सकती है।

बाल गिरने के कारण हो रहे हैं गंजे, इन 4 योगासन का अभ्यास जरूर करें

ये 3 योग हैं ऐसे, जो गंजेपन की समस्या को चुटकी में करें दूर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source