
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 13, 2020 3:23 PM IST
Improves oral health: Chewing neem leaves can prevent gum infections, lessen tooth decay and fight bad breath. It can also kill bad bacteria in your mouth and help maintain the pH level of your saliva.
Tips for Healthy Gums: दांतों को मज़बूत बनाने के साथ मसूड़ों का हेल्दी (Tips for Healthy Gums) रहना भी ज़रूरी है। क्योंकि, स्वस्थ मसूड़ों की मदद से ही हेल्दी और स्ट्रॉन्ग दांत मिलते हैं। अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स और साफ-सफाई का ठीक से ध्यान नहीं रखना आपके मसूड़ों को बीमार बना सकता है। इससे, बचने के लिए सही तरीके से ब्रशिंग, फ्लॉस और माउथवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। ( natural remedies for healthy gums ) साथ ही जिन नैचुरल चीजों की मदद से गम्स (Tips for Healthy Gums in hindi) को मज़बूत बनाया जा सकता है, उनके बारे में हम लिख रहे हैं यहां:
सदियों पहले ही लोगों नें नीम के फायदे (benefits of neem) जान लिए थे। इसीलिए, नीम की दातून से लेकर टूथपेस्ट में भी नीम के एसेंस का इस्तेमाल किया जाता है। नीम में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल तत्व होते हैं। जो, दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ ज़्यादातर ओरल प्रॉब्लम्स को दूर रखते हैं। (Tips for Healthy Gums)
इसीलिए, नीम के दातून से दांतों की सफाई करें। अगर, आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है तो नीम की पत्तियों को पानी में उबालें। इस पानी से गरारे करें। यह एक नैचुरल माउथवॉश की तरह आपके दांतों को स्वस्थ और मसूड़ों को भी हेल्दी रखेंगे।
जैसा कि, तुलसी के पत्तों को उनके औषधिय गुणों की वजह से घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे, ओरल प्रॉब्लम्स को भी कम किया जा सकता है। तुलसी के पत्ते मसूड़ों की बीमारियों को कम करने और गम्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
जीभ साफ करने में ना करें आलस, हो सकती हैं मसूड़ों की बीमारियां।
दरअसल, रोज़ाना तुलसी के पत्ते चबाने से एंटी-बैक्टेरियल प्रभाव होते हैं। जो, मसूड़ों को हेल्दी तो रखते ही हैं। साथ ही दांतों पर प्लाक की परत बैठने और सांसों की बदबू को भी कम करने का काम करती है। जिससे, ओरल हेल्थ में हर तरीके से सुधार होता है।